Adityapur thief arrested: जमानत पर रिहा हुए अपराधी ने फिर दिया बाइक चोरी घटना को अंजाम, गिरफ्तार

Adityapur : आरआईटी पुलिस ने बाइक चोरी मामले के आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है. पुलिस ने आरोपी के पास से चुराया गया बाइक भी बरामद किया है.
मामले के संबंध में जानकारी देते हुए थाना प्रभारी सागर लाल महथा ने बताया कि आरआईटी थाना क्षेत्र अंतर्गत मिरुडीह निवासी दुखु हांसदा की मोटरसाइकिल (संख्या JH05T 9186 ) 21 मार्च को जगदीश होटल के सामने से चुरा ली गई थी. मामले को लेकर वादी ने बाइक चोरी की लिखित शिकायत थाने में की. जिसके बाद पुलिस ने अनुसंधान प्रारंभ करते हुए मिरुडीह के रहने वाले आरोपी 20 वर्षीय राकेश देवगम को चुराए गए बाइक के साथ गिरफ्तार किया।
पुलिस गिरफ्त में आया बाइक चोर
पुलिस गिरफ्त में आया बाइक चोर
जेल से छूटने पर फिर दिया चोरी घटना को अंजाम
बाइक चोरी का आरोपी राकेश देवगम 20 दिन पूर्व ही बाइक चोरी के एक मामले में जेल से जमानत पर रिहा हुआ था. जिसके बाद उसने फिर बाइक चोरी की घटना को अंजाम दिया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करते हुए न्यायिक हिरासत में भेज दिया.

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Adityapur: आदित्यपुर में मृतक हिमांशु के परिजनों से मिले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, नेता प्रतिपक्ष कानून-व्यवस्था पर उठाए गंभीर सवाल, कहा पुलिस की मौजूदगी में हमला, झारखंड में चल रही अपराधियों की समानांतर सरकार: भाजपा