आदित्यपुर में कार हटाने के विवाद में परिवार से मारपीट, बाहरी युवकों को बुलाकर घर पर हमला करने का आरोप

• त्रिपुरारी कॉलोनी रोड नंबर-2 स्थित मांझी टोला की घटना, पीड़ित ने आदित्यपुर थाने में दर्ज कराई लिखित शिकायत

• ​पड़ोसी समेत तीन नामजद और 10-15 अज्ञात लोगों पर जानलेवा हमला और गेट तोड़ने के प्रयास का आरोप

आदित्यपुर : आदित्यपुर थाना क्षेत्र के त्रिपुरारी कॉलोनी, रोड नंबर-02 स्थित मांझी टोला में रास्ते से कार हटाने को लेकर उपजे मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया।

निखिल डे हत्याकांड: शव यात्रा के दौरान सड़क जाम और पुलिस के मारपीट से परिजनों का इनकार, 25 अज्ञात पर केस दर्ज


इस मामले में पीड़ित अमन कुमार सिंह ने आदित्यपुर थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराते हुए अपने पड़ोसी शंकर प्रसाद सिंह, राजेश कुमार सिंह, प्रमोद सिंह तथा 10-15 अज्ञात लोगों के खिलाफ गाली-गलौज, मारपीट और जानलेवा हमला करने का गंभीर आरोप लगाया है।

​थाने में दिए गए आवेदन के मुताबिक, घटना 20 नवंबर की रात करीब 8:00 बजे की है। अमन कुमार सिंह अपनी कार से घर लौट रहे थे, तभी रास्ते में पड़ोसी शंकर प्रसाद सिंह की कार खड़ी थी। साइड लेने के लिए हॉर्न बजाने पर शंकर प्रसाद सिंह अपने परिवार की तीन महिलाओं के साथ बाहर निकले और अभद्र व्यवहार करते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी।

​विवाद का शोर सुनकर अमन की मां, छोटी बहन और भाई बीच-बचाव करने बाहर आए, तो आरोपियों ने उनके साथ धक्का-मुक्की और मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि घर से डंडा निकालकर हमला किया गया, जिससे अमन की छोटी बहन के दाहिने हाथ की उंगली में चोट आई और परिवार के अन्य सदस्य भी घायल हो गए।

​पीड़ित परिवार ने किसी तरह घर के भीतर घुसकर मुख्य गेट बंद किया और अपनी जान बचाई। अमन का आरोप है कि इसके बाद आरोपी पक्ष ने फोन कर राजेश कुमार सिंह और प्रमोद सिंह को मौके पर बुलाया। कुछ ही देर में 4-5 वाहनों से पहुंचे 10-15 अज्ञात लोगों ने जान से मारने की नीयत से घर का गेट तोड़ने का प्रयास किया, जिसका वीडियो फुटेज पीड़ित के पास सुरक्षित है। घटना की सूचना मिलते ही अमन के पिता विनय कुमार और आदित्यपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची, जिससे एक बड़ी अनहोनी टल गई। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि विपक्षी झूठे आरोप लगाकर 10 से 15 लोगों को बुलाने के आरोप से मामले को भटकाने की कोशिश कर रहे हैं। अमन ने पुलिस से निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई और परिवार की सुरक्षा की मांग की है।वही दूसरे पक्ष से भी थाने में लिखित शिकायत दर्ज करायी गयी हैं।

http://Adityapur: एस-टाइप मैदान विवाद: एमएस मॉल के अतिक्रमण का ‘दर्द’ बना विरोध की वजह, हर हाल में होगा सौंदर्यीकरण: पार्षद अंजू सिंह- संजीव सिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *