सोनारी में ‘दीपिका ड्रीम्स ब्यूटी पार्लर’ का भव्य उद्घाटन, रेव. पौलुस पूर्ति ने प्रार्थना कर दी शुभकामनाएं

महिला सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता की दिशा में संचालिका स्मिता दीपिका होरो की नई पहल; मुख्य ब्यूटीशियन सावित्री हो देंगी सेवाएं

जमशेदपुर: सोनारी एरोड्रम के समीप स्थित खुटाडीह में शनिवार को ‘दीपिका ड्रीम्स ब्यूटी पार्लर’ का भव्य उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रेव. पौलुस पूर्ति ने विशेष प्रार्थना और आशीर्वाद के साथ पार्लर का विधिवत शुभारंभ किया।

इस अवसर पर परिवार के सदस्यों सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

पार्लर की संचालिका स्मिता दीपिका होरो ने बताया कि इससे पूर्व वे कपड़ों के व्यवसाय से जुड़ी थीं, लेकिन ब्यूटी पार्लर खोलना उनका पुराना सपना था। जमशेदपुर में यह उनका पहला ब्यूटी पार्लर है। उन्होंने कहा कि इस पहल का मुख्य उद्देश्य स्वयं के साथ-साथ अन्य महिलाओं को भी आत्मनिर्भर और सशक्त बनाना है। उन्होंने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय पति रॉयलन जोहन होरो, दोनों बेटियों चेलिशा खुशी होरो व बिनती आशना होरो तथा बड़ी बहन मंजूषा सुरीन के निरंतर सहयोग को दिया। पार्लर में मुख्य ब्यूटीशियन के रूप में सावित्री हो अपनी सेवाएं देंगी, जिनके अनुभव से इस सपने को साकार करने में महत्वपूर्ण सहयोग मिला है।

 

उद्घाटन के दौरान चेलिशा खुशी होरो और बिनती आशना होरो ने सोनारी व शहरवासियों से पार्लर आने की अपील करते हुए बताया कि ग्राहकों के लिए विशेष ऑफर्स भी रखे गए हैं। पार्लर में फेशियल, आइब्रो एवं थ्रेडिंग, हेयर कट, हेयर स्पा, ब्राइडल मेकअप, पार्टी मेकअप और नेल आर्ट जैसी आधुनिक सौंदर्य सेवाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध होंगी।

समारोह के पहले दिन पहली ग्राहक के रूप में पहुंचीं सोनारी निवासी पूजा सिन्हा ने आइब्रो बनवाने के बाद सेवाओं की सराहना की। उन्होंने कहा कि यहां बिना किसी दर्द के बेहद सलीके से कार्य किया गया और वे अब यहां की नियमित ग्राहक बनेंगी। स्थानीय महिलाओं के लिए यह पार्लर एक आधुनिक और विश्वसनीय सौंदर्य केंद्र के रूप में उभरा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *