तीरंदाजों ने की कुश्ती संघ के अध्यक्ष भाजपा नेता बृजभूषण शरण सिंह की गिरफ्तारी की मांग

Chaibasa :- रविवार को युवा कांग्रेस के अहवान पर जिला व्यापी पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत मझगांव विधानसभा अध्यक्ष गोविंद पाठ पिंगुव के नेतृत्व में कुमारडुंगी आर्चरी अकादमी के तीरंदाजों ने बृजभूषण सिंह की गिरफ्तारी की मांग की.

इसे भी पढ़ें :- Chaibasa News : तीन होनहार फुटबॉल सितारे जमशेदपुर एफसी में शामिल, लालसिंह पुरती बनाए गए कप्तान


एफआईआर के बाद भी कुश्ती संघ के अध्यक्ष भाजपा नेता बृजभूषण शरण सिंह की गिरफ्तारी नहीं होने के कारण आज भी हमारे राष्ट्रीय खिलाड़ी धरना जारी रखी हुई हैं. ये इस देश की दुर्भाग्य है कि हम अपने खिलाडियों का सम्मान नहीं कर पा रहे हैं. गोविंद पाठ पिंगुव ने कहा कि आज ओलंपिक मेडल लाकर देश का मान ऊंचा करने वाली विनेश फोगाट, साक्षी मलिक व बजरंग पुनिया यौन उत्पीड़न के खिलाफ जंतर–मंतर पर धरना दे रहे है. लेकिन मोदी सरकार मौन है. ओलिंपिक एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने पर जो मिडिया उन्हें सर आंखों पर बिठा लेती थीं आज वो मिडिया यौन उत्पीड़न के आरोपी बृजभूषण सिंह पर मौन धारण कर गूंगी और अंधी हो गई है. हमारी मांगें हैं बृजभूषण सिंह को जल्द गिरफ्तार किया जाए और उन्हें तत्काल कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष पद से हटाया जाए.

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Adityapur: आदित्यपुर में मृतक हिमांशु के परिजनों से मिले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, नेता प्रतिपक्ष कानून-व्यवस्था पर उठाए गंभीर सवाल, कहा पुलिस की मौजूदगी में हमला, झारखंड में चल रही अपराधियों की समानांतर सरकार: भाजपा