जगन्नाथपुर : बैल खोजने गए निकला युवक की ट्रेन की चपेट में आने से हुई मौत

Jagnnathpur :- जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के तोड़गहातु पंचायत के सियाबेड़ा बुरुसाई 20 वर्षीय बालक सोमनाथ दिग्गी की डाकुवा जंगल रेलवे ट्रैक के बगल में मिला है. पुलिस ने शव को उठाकर चाईबासा पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

इसे भी पढ़ें :- राजखरसावां रेलवे स्टेशन पर हावड़ा मुंबई मेल ट्रेन की चपेट में आकर दो लोको पायलट की दर्दनाक मौत

इस संबंध में मृतक के परिजनों ने बताया कि रविवार की सुबह करीब 6 बजे को सोमनाथ अपने बेल को खोजने निकला था. काफी देर होने के बाद सोमनाथ घर नहीं लौटा, तो सोमनाथ के चाचा सोमनाथ को खोजने निकल गए. इसी बीच कुछ लोगों ने बताया कि रेल के बगल में सोमनाथ का शव पड़ा है. जिसके बाद उनके चाचा घटनास्थल जाकर देखा तो सोमनाथ का शव मृत अवस्था में पड़ा हुआ है. जिसके बाद रेलवे के कर्मचारी के मदद से जगन्नाथपुर थाना मे सूचना दिया.

सूचना मिलते हैं जगन्नाथपुर थाना प्रभारी राकेश रंजन सिंह व एसआई प्रभात रंजन अपने पुलिस वालों के साथ घटनास्थल पहुंचे और पूरी घटना की जानकारी ली. जिसके बाद शव को कब्जे में लेकर जगन्नाथपुर थाना लाया गया. जंहा सरकारी प्रतिक्रिया करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए चाईबासा सदर अस्पताल भेज दिया. इस संबंध में थाना प्रभारी राकेश रंजन सिंह ने बताया कि युवक बैल खोजने डाकुवा जगंल की तरफ गया था. एक मालगाड़ी ट्रेन उधर से गुजर रहा था. ट्रेन धीमी गति होने के कारण सोमनाथ ट्रेन में चढ़ने लगा होगा. इसी दौरान पैर फिसलने के कारण गिर गया. जिससे उसके सिर व मुँह में चोट लगने के के कारण घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई.

http://चाईबासा : जमीन पर अवैध कब्जे के प्रयास को ग्रामीणों ने किया विफल, डीसी से मिलकर दिलाएंगे दखल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *