नेताजी सुभाष विश्विद्यालय में मनाया गया विश्व पर्यावरण दिवस

Jamshedpur :- विश्व पर्यावरण दिवस पर नेताजी सुभाष विश्विद्यालय में पौधा रोपण का कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस दौरान अध्यक्ष मृत्युंजय कुमार झा, प्रति कुलपति डॉ. आचार्य ऋषि रंजन सर, रजिस्ट्रार, नागेंद्र कुमार, बी.एड के प्राचार्य, डॉ. ज्योति प्रकाश और नर्सिंग विभाग के सभी शिक्षकों और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे. कार्यक्रम का मुख्य मकसद पर्यावरण जागरूकता पर केंद्रित था.

इसे भी पढ़ें- जमशेदपुर : नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय के बच्चो ने चलाया वृक्षारोपण अभियान

इसके लिए विश्वविद्यालय प्रांगण में पौधे लगाए गए, साथ ही पेड़ों की विधिवत पूजा भी की गयी. विश्विद्यालय प्रांगण को साफ रखने वाले सारे कर्मचारियों और मालियों को फूल की माला पहना कर और मिठाई खिला कर सम्मान दिया गया. इस अभियान में विश्वविद्यालय के विभिन्न संकाय के प्रोफेसर ने अपनी सहभागिता दिखाई.

विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर वहां छात्र कल्याण अधिष्ठाता डॉ. विजयकांत पांडे, डाॅ. एस.आर खान, डाॅ. जय प्रकाश, डाॅ. शक्ति प्रकाश सिंह और नर्सिंग के सारे शिक्षक मौजूद रहे. विश्विद्यालय प्रांगण में आम, अमरूद, अनार, नींबू, पीपल, केला, नीम, विभिन्न किस्म के फूलों के पौधे शिक्षकों और छात्रों द्वारा लगाए गए. कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण जागरूकता पर केंद्रित था और छात्रों को अपनी सहभागिता दर्शाने के लिए यह एक उचित प्लेटफॉर्म दिया गया. सबों के बीच मिठाइयां भी बांटी गयी.

http://पुलिस को नुकसान पहुंचाने की योजना बनाने वाले नाबालिग सहित दो धराए, भारी मात्रा में जिलेटिन और डेटोनेटर बरामद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Adityapur Clean 2026: आदित्यपुर नगर निगम की डिजिटल पहल: अब एक ‘स्कैन’ से दूर होंगी जनसमस्याएं ​स्वच्छता सर्वेक्षण जन सहभागिता कार्यक्रम में ‘क्लीन आदित्यपुर’ का संकल्प, मेयर , डिप्टी मेयर और प्रशासक ने लॉन्च किया क्यूआर कोड सिस्टम