हिंदू बन कर नाबालिग को प्यार के जाल में फंसाया युवक, करा चुका है गर्भपात, पुलिस ने भेजा जेल

Chaibasa :- पश्चिमी सिंहभूम जिले के चक्रधरपुर में लव जिहाद का मामला सामने आया है. अदनान खान नामक एक युवक ने नाम बदल कर हिंदू नाम रखकर हिंदू नाबालिक को अपने प्यार के जाल में फंसाया. उसके बाद गर्भवती करने के बाद गर्भपात भी कराया. इस मामले में नाबालिग लड़की की मां ने चक्रधरपुर थाने में मामला दर्ज करवाया है. जिसके बाद पुलिस ने अदनान खान को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

इसे भी पढ़ें :- चक्रधरपुर रेलवे स्टेशन से नही हुआ था अपहरण, जाने क्या था मामला

बता दें कि चक्रधरपुर के युवक अदनान खान ने पहले तो नाबालिग लड़की को गर्भवती किया फिर उसका गर्भपात करा दिया. वहीं फिर से नाबालिक लड़की को दो महीने का गर्भवती हो गई है. अदनान खान रेल कर्मचारी अख्तर खान के पुत्र है जो अपने माता पिता के साथ रेलवे के लोको कॉलोनी में रहता है. अदनान खान चक्रधरपुर में ई-रिक्शा चला कर अपनी कमाई करता है.

इस संबंध में पीड़िता ने आरोप लगाया है कि 2 साल पहले मुस्लिम युवक अदनान खान ने हिंदू नाम अमित कुमार बता कर उससे दोस्ती की थी. जिसके बाद धीरे धीरे दोनों में प्यार परवान चढ़ने लगा. ‌इस दौरान नाबालिग लड़की ने अमित कुमार (अदनान खान) से कई बार उसके धर्म के बारे में पूछा था. लेकिन युवक ने नाम अमित कुमार बताया और खुद को बिहारी बताता रहा. इस दौरान दोनों का प्यार परवान चढ़ा और दोनों खुलकर मिलने लगे. दोनों ने देवगांव स्थित शिव मंदिर में शादी भी रचा ली और युवक ने नाबालिक को अपने साथ घर ले गया. ‌लेकिन लड़के के घर वालों ने नाबालिग लड़की को बहु बनाने से इंकार कर दिया. जिसके बाद अदनान खान ने एक दिन घर में रखने के बाद नाबालिक लड़की को उसके घर छोड़ दिया. इस दौरान दोनों का मिलना जारी रहा और बाद में नाबालिग लड़की गर्भवती हो गई. जिसके बाद अदनान ने लड़की को दवा खिलाकर गर्भपात करा दिया. इस दौरान दोनों कंही ना कंही मिलते रहे. जिसके बाद नाबालिग लड़की फिर से दो माह का गर्भवती हो गई है.

नाबालिग लड़की ने गर्भवती होने की बात जब अदनान खान को को बताई तो उसने फिर से गर्भपात करने का दबाव बनाने लगा. जबकि लड़की दवा खाने को तैयार नही थी. वंही सारी बात नाबालिग ने जब अपनी मां को बताई तो मां अपने बेटी के साथ लेकर न्याय मांगने के लिए चक्रधरपुर थाना पहुंची. थाने में युवक अदनान खान के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई और न्याय की गुहार लगाई.

इधर, महिला थाना में पीड़िता के द्वारा शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस जांच करते हुए कार्रवाई की. युवक अदनान खान को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

http://पुलिस को नुकसान पहुंचाने की योजना बनाने वाले नाबालिग सहित दो धराए, भारी मात्रा में जिलेटिन और डेटोनेटर बरामद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

वार्ड 23

Adityapur Ward 23Election: वार्ड 23 का चुनावी रण: ‘मोतियों का हार’ लेकर मैदान में उतरे प्रवीण सिंह, कल्पनापुरी में भ्रष्टाचार मुक्ति और प्रदूषण से आजादी का संकल्प; 11 सूत्रीय एजेंडे के साथ जनता के बीच पहुंचे प्रत्याशी

चुनावी शंखनाद

Adityapur RIT Mandal Bjp Office: चुनावी शंखनाद: आरआईटी मंडल में खुला भाजपा समर्थित महापौर प्रत्याशी संजय सरदार का कार्यालय, वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में फीता काटकर हुआ उद्घाटन, पदयात्रा के जरिए दिखाया शक्ति प्रदर्शन