बच्चों को शिक्षा देने के नाम पर चल रहा था धर्मपरिवर्तन का खेल, पुलिस ने 4 को लिया हिरासत में

Chaibasa :- पश्चिमी सिंहभूम जिले के चक्रधरपुर प्रखंड के केन्दो पंचायत के देवगांव में पढ़ाई के नाम पर बच्चों को दूसरे धर्म की पुस्तक दिए जाने और धार्मिक पाठ पढ़ाये जाने की शिकायत पुलिस को मिली थी. चक्रधरपुर पुलिस को शिकायत मिलने के बाद बुधवार को पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लिया है. इसमें तीन युवतियां व एक युवक शामिल है. हिरासत में लिए गए युवक युवतियों से पुलिस पूछताछ कर रही है.

इसे भी पढ़ें :- धर्मांतरण को लेकर ग्रामीणों ने निकाली जागरूकता रैली, कहा – प्रलोभन में आकर ना करें धर्म परिवर्तन

बताया जा रहा है कि देवगांव में तीन दिनों से कुछ युवक- युवतियां शिक्षा को बढ़ावा देने का उद्देश्य बताते हुए गांव के बीच बच्चों को पेंसिल, पेन, कॉपी इत्यादि वितरण कर रहे थे. साथ ही युवकों द्वारा कहा गया था कि हम गांव के बच्चों को निःशुल्क शिक्षा भी देंगे. इसे लेकर ग्रामीण राजी हो गए थे और देवगांव नीचे टोला के कोलसाई में गांव के बच्चों ने पढ़ाई शुरू कर दी.

बुधवार शाम को जब बच्चे पढ़ाई कर रहे थे तो कुछ लोगों की नजर पड़ी कि बच्चों को दूसरे धर्म की किताबें दी गई हैं, जिसमें धार्मिक बातें लिखी हुई हैं. इससे स्थानीय ग्रामीण नाराज हो गए. साथ ही इसकी जानकारी पंचायत के उप मुखिया, उप मुखिया संगीता सवैया को दी.

वहीं ग्रामीणों ने इस बारे में चक्रधरपुर थाना को भी सूचित करते हुए कहा कि कुछ युवक- युवतियां गांव में आकर बच्चों को दूसरे धर्म की किताबें पढ़ा कर धर्म परिवर्तन कराना चाहते हैं. इसके बाद चक्रधरपुर थाना के एसआई विवेक पाल आप के दल बल के साथ गांव पहुंचे और युवकों को हिरासत में लेकर थाने ले आई. पुलिस युवकों से पूछताछ में कर रही है.

http://Naxal News : नक्सलियों के खिलाफ चलाये जा रहे ऑपरेशन क्लीन के दौरान 35 किलो के IED विस्फोटक किया बरामद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Adityapur Clean 2026: आदित्यपुर नगर निगम की डिजिटल पहल: अब एक ‘स्कैन’ से दूर होंगी जनसमस्याएं ​स्वच्छता सर्वेक्षण जन सहभागिता कार्यक्रम में ‘क्लीन आदित्यपुर’ का संकल्प, मेयर , डिप्टी मेयर और प्रशासक ने लॉन्च किया क्यूआर कोड सिस्टम