सड़क पर बने दुर्घटना को आमंत्रण दे रहे गड्ढों को ठीक करवाया जाए : त्रिशानु

Chaibasa : शहरी क्षेत्र “एनएच” स्थित मार्ग पर दुर्घटना को आमंत्रण दे रहे व्याप्त गड्ढों से आम जनमानस को परेशानीयों का सामना करना पड़ रहा है. जिसे संज्ञान लेते हुए जनहित में पश्चिमी सिंहभूम जिला बीस सूत्री कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति के सदस्य सांसद प्रतिनिधि त्रिशानु राय ने गुरुवार को कार्यपालक अभियंता राष्ट्रीय उच्च पथ प्रमंडल चाईबासा बिनोद कच्छप से मुलाकात की.

इसे भी पढ़ें :- पीएम मोदी देश के महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे को अडानी समूह को बेच रहे हैं : कांग्रेस

इस दौरान उन्होंने आम जनमानस को गड्ढों से हो रही परेशानियों से निजात दिलाने का मांग किया है. त्रिशानु राय ने मांग करते हुए कहा कि चाईबासा में क्रमशः रतन लाल पेट्रोल पम्प चौक, स्टेट लाईब्रेरी के पास, सिद्धेश्वर मंदिर के पास, शाहिद पार्क चौक, बड़ी बाजार “गुप्ता साईकिल स्टोर” के पास सड़क पर बने गड्ढों की समस्या पर यथोचित पहल की जाए. वहीं मामलें पर कार्यपालक अभियंता ने त्रिशानु राय को आश्वस्त करते हुए कहा कि जल्द ही समस्या निष्पादित कर दिया जाएगा.

http://DC से कोल्हान भूमि बचाओ समिति ने की एसटी भूमि के हस्तांतरण पर रोक लगाने की मांग

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Adityapur Clean 2026: आदित्यपुर नगर निगम की डिजिटल पहल: अब एक ‘स्कैन’ से दूर होंगी जनसमस्याएं ​स्वच्छता सर्वेक्षण जन सहभागिता कार्यक्रम में ‘क्लीन आदित्यपुर’ का संकल्प, मेयर , डिप्टी मेयर और प्रशासक ने लॉन्च किया क्यूआर कोड सिस्टम