Saraikela Accident Day : सड़क दुर्घटना में एक कारोबारी समेत ड्यूटी जा रहे युवक की मौत

Saraikela : मंगलवार का दिन सरायकेला जिले में हादसों से भरा रहा. जिले के आदित्यपुर और सरायकेला थाना क्षेत्र में हुए दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में मौके पर ही 2 लोगों की मौत हो गई है. सड़क दुर्घटना में मारे गए दोनों मृतक दोपहिया वाहन पर सवार थे.

इसे भी पढ़ें :- Chandil accident: बाइक सवार दो युवकों की मौत ,अज्ञात वाहन की चपेट में आने से हुई दुर्घटना

पहली दुर्घटना आदित्यपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत टोल ब्रिज के पास घटित हुई. जिसमें बाइक पर सवार गोलमुरी थाना क्षेत्र अंतर्गत टाटा लाइन 10 नंबर बस्ती निवासी 22 वर्षीय युवक सूरज दुबे की अज्ञात वाहन की चपेट में आकर मौत हो गई .मृतक सुबह 5:00 बजे अपने घर से ए शिफ्ट ड्यूटी करने कोलाबीरा स्थित फ्लीटगर्ड कंपनी जा रहा था. इस बीच टोल ब्रिज के पास अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी. दुर्घटना के बाद युवक को आनन-फानन में टीएमएच अस्पताल भर्ती कराया गया. जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. बताया जाता है कि मृत युवक के पिता की 2 वर्ष पूर्व मृत्यु हो चुकी है और वह अपनी मां समेत दो बहनों का अकेला ही भरण पोषण कर रहा था. घटना के बाद आदित्यपुर थाना पहुंचे लोगों ने मामले की जांच की मांग की है.

डंपर की चपेट में आकर सूद कारोबारी की मौत

इधर सरायकेला में 45 वर्षीय स्कूटी सवार की डंपर की चपेट में आकर मौके पर मौत हो गई. मृतक की पहचान राजनगर निवासी श्याम दास के रूप में की गई है.जो सरायकेला से राजनगर लौट रहा था. तभी रास्ते में उसकी डंपर से टक्कर हो गई और डंपर से कुचलने कारण उसने दम तोड़ दिया. इधर घटना के बाद मृतक के पास से एक बैग में 40 हज़ार नगद समेत कागजात बरामद किए गए हैं, जिसके आधार पर पहचान हो सकी. बताया जाता है मृतक की 17 वर्षीय पुत्री और 10 वर्षीय पुत्र है .घटना के बाद सरायकेला पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया हैं.

http://Saraikela Blast In Plant : कांड्रा अमलगम स्टील के एसएमएस प्लांट में ब्लास्ट, मजदूर घायल, सुरक्षाकर्मियों का इनकार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *