Adityapur Firing: आदित्यपुर थाना क्षेत्र के मुस्लिम बस्ती में धांय धांय फायरिंग, युवक की गोली मारकर की हत्या

Adityapur : आदित्यपुर थाना क्षेत्र के मुस्लिम बस्ती एच रोड में रविवार की रात 8.15 बजे अज्ञात अपराधियों ने फिरोज अंसारी नामक युवक को गोली मार दी है. युवक को अपराधियों ने एक गोली सीने एवं दूसरी गोली पेट में मारा है.

इसे भी पढ़ें :- Seraikela firing Death :कपाली में बाइक सवार अपराधियों ने घर में घुसकर सिविल मिस्त्री की गोली मार की हत्या

जानकारी के अनुसार अज्ञात अपराधियों ने फिरोज अंसारी के घर के पास गोली मारी है. घटना के बाद आसपास के लोगो ने इसकी सूचना आदित्यपुर पुलिस को दी. जिसके बाद घायल युवक को आनन फानन में टीएमएच अस्पताल ले जाया गया. जहां चिकित्सको ने उसे मृत घोषित कर दिया. मृतक फिरोज पेशे से बिजली मिस्त्री बताया जा रहा है. वहीं उसका कनेक्शन कुख्यात अपराधकर्मी कादिम खान से बताया जा रहा है. बताया जा रहा है कि कादिम के जेल जाने के बाद उसके कई काम को फिरोज देख रहा था.

http://जमीन फर्जीवाड़े के बढ़ते मामलों पर नरसंडा ग्रामसभा ने जतायी चिंता, कहा – फर्जीवाड़े के खिलाफ लिया जाएगा एक्शन

ब्राउन शुगर के कारोबार में वर्चस्व को लेकर भी फिरोज द्वारा कादिम खान गिरोह के प्रतिद्वंदियों को इसकी जानकारी थी कि फिरोज कादिम खान का मददगार है. इसको लेकर उसके प्रतिद्वंदियों में खुन्नस थी. इसी को लेकर रविवार की रात उसे गोली मार दी गयी. मृतक शादीशुदा है और उसके दो बच्चे भी है. वहीं मृतक के पिता ब्राउन शुगर के कारोबार करने के आरोप में जेल जा चुका है. वहीं आज उसकी जमानत हुई थी. पिता भी ब्राउन शुगर के कारोबार में लिप्त था. इसी को देखते हुए पुलिस यह अंदेशा लगा रही है कि ब्राउन शुगर के कारोबार में वर्चस्व को लेकर यह हत्या की घटना घटी है. बहरहाल पुरे मुस्लिम बस्ती को पुलिस छावनी में तब्दील कर दी गयी है. वहीं पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

इसे भी पढ़ें :- Saraikela Murder: होमगार्ड महिला कॉन्स्टेबल की गोली मारकर हत्या हथियार छोड़ भागे अपराधी जांच में जुटी पुलिस

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Adityapur Clean 2026: आदित्यपुर नगर निगम की डिजिटल पहल: अब एक ‘स्कैन’ से दूर होंगी जनसमस्याएं ​स्वच्छता सर्वेक्षण जन सहभागिता कार्यक्रम में ‘क्लीन आदित्यपुर’ का संकल्प, मेयर , डिप्टी मेयर और प्रशासक ने लॉन्च किया क्यूआर कोड सिस्टम