बरवाअड्डा के बाद सरायढेला थाना क्षेत्र में चोरो ने दी धमक, 4 लाख की संपति लेकर हुए चंपत

Dhanbad (DN PANDEY) :- धनबाद जिले के बरवाअड्डा में डकैती के बाद चोरों ने सरायढेला थाना क्षेत्र में दी अपनी दस्तक, बंद घर को निशाना बनाया. सरायढेला के शक्ति विहार कॉलोनी में सुरेंद्र कुमार सिंह के घर देर रात अपराधियों ने चोरी को वारदात को अंजाम दिया.

इसे भी पढ़ें :- ट्रांसफार्मर से कॉइल चोरी करने वाले एक नाबालिग सहित 7 लोगो को पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा जेल

सुरेंद्र कुमार सिंह के यहा अपराधियों ने घर का तला तोड़ कर घर में घुसे और 70 हजार नगदी समेत लाखो के जेवर लेकर रफूचक्कर हो गए.बता दे कि गृहस्वामी सुरेंद्र कुमार सिंह इलाज के लिए कोलकाता के अपोलो हॉस्पिटल गए हुए है. घर पर ताला लगा हुआ था. इसी का फायदा उठा कर अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया. इस वारदात की जानकारी शनिवार सुबह सुरेंद्र कुमार सिंह को उनके पड़ोसियों ने दी. जिसके बाद मौके पर उनके भतीजा मनीष कुमार पहुंचे और इसकी जानकारी सरायढेला थाना को दी. जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंच मामले की छान बीन कर रही है. भतीजे मनीष कुमार ने बताया की उनके चाचा सुरेंद्र कुमार सिंह एक रिटायर्ड बीसीओ है और कैंसर के इलाज के लिए घर में तला लगा कर कोलकाता गए हुए है. जिसका फायदा अपराधियों ने उठाया और घर का तला तोड़ कर इस घटना को अंजाम दिया.

इसे भी पढ़ें :- http://धनबाद के बरवाअड्डा में हथियार बंद अपराधियों का तांडव, 80 हजार नकदी समेत 4 लाख के जेवरात की लूट

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Adityapur: आदित्यपुर में मृतक हिमांशु के परिजनों से मिले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, नेता प्रतिपक्ष कानून-व्यवस्था पर उठाए गंभीर सवाल, कहा पुलिस की मौजूदगी में हमला, झारखंड में चल रही अपराधियों की समानांतर सरकार: भाजपा