Saraikela Fighting In Witchcraft : डायन बिसाही मामले में मुखिया पति ने पिता-पुत्र को मारपीट कर किया घायल, पद्मश्री छुटनी महतो के समक्ष परिवार ने लगाई गुहार

Saraikela :- सरायकेला जिले में डायन प्रताड़ना के मामलों में सरकार और पुलिस द्वारा कई प्रयास किए जाने के बाद भी कमी नहीं आ रही है. हाल के दिनों में डायन बिसाही की प्रताड़ित आधा दर्जन से भी अधिक महिलाओं ने पद्मश्री छुटनी महतो के पास पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई थी. वहीं अब कांड्रा थाना क्षेत्र अंतर्गत बुरुडीह पंचायत के मुखिया पति ने डायन बिसाही मामले में एक महिला के पति और बेटे को बुरी तरह मारपीट कर घायल कर दिया है.

इसे भी पढ़ें :- Saraikela Witchcraft Victim : डायन बिसाही के विरुद्ध चलाया जा रहा अभियान फिसड्डी, आधा दर्जन से अधिक प्रताड़ित महिलाओं ने पद्मश्री छूटनी महतो के पास लगाई न्याय की गुहार

डायन प्रताड़ित मामले में मुखिया संगीता कुमारी के पति गौरीशंकर टूडू और अजय टुडू द्वारा 2 दिन पूर्व बुरुडीह पंचायत अंतर्गत बड़ामाड़ी के बोरोगेडा टोला निवासी 52 वर्षीय लेचा हांसदा और बेटे नोचुन हांसदा को बुरी तरह मारपीट कर जख्मी कर दिया. मुखिया पति गौरीशंकर टूडू ने महिला सुमी टुडू के डायन होने के शक पर इनके पति और बेटे को बुरी तरह मारा पीटा इतना ही नहीं आरोपियों द्वारा गांव छोड़ने और घर जलाने की भी धमकी दी गई. घटना के 2 दिन बीत जाने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं होने पर पीड़ित परिवार ने सरायकेला बीरबांस में पद्मश्री छुटनी महतो के पास आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग करते हुए न्याय की गुहार लगाई है.

महिला गई थी गांव से बाहर हो सकती थी अनहोनी

महिला सुमी टुडू के अनुसार 2 दिन पूर्व वह अपने एक रिश्तेदार के घर गई हुई थी. तभी देर रात यह घटना घटित हुई है. महिला द्वारा पद्मश्री छूटनी महतो के माध्यम से थाने को लिखित शिकायत की गई है. जिसमें बताया गया है कि आरोपी गौरीशंकर टूडू और अजय टुडू समेत अन्य वर्षो से इन्हें डायन कह कर प्रताड़ित करते आए हैं. इसी आक्रोश में इन लोगो ने पति और बेटे को भी नहीं बख्शा है. पीड़ित महिला ने पद्मश्री छूटनी महतो के साथ पुलिस प्रशासन से जान-माल सुरक्षा की गुहार लगाई है.

पुलिस जांच में जुटी

इधर मामले को लेकर कांड्रा थाना प्रभारी पुलिस निरीक्षक पास्कल टोप्पो ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है और संबंधित पुलिस पदाधिकारियों को मामले के जांच का आदेश दिया जा चुका है. उन्होंने बताया कि पूर्व से ही दोनों परिवार के बीच विवाद चल रहा है. इस बीच संभवत मामले को डायन बिसाही का रूप दिए जाने का प्रयास किया गया है. पुलिस सभी बिंदुओं की जांच कर रही है.

इसे भी पढ़ें :- http://चाईबासा: यूपी के तर्ज पर झारखंड में पहली बार किसी अपराधी के घर पर चला बुलडोजर, उसके घर किया गया ध्वस्त

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *