Adityapur murder case revealed:तिलक हत्याकांड: मारपीट और बेज्जती के बदले मिली तिलक महतो को मौत,एसपी के निर्देश पर आरआइटी पुलिस ने हत्यारोपी के घर पर की छापेमारी

Saraikela: आरआइटी थाना क्षेत्र के नीमपाड़ा रेलवे अंडरग्राउंड ब्रीज के किनारे सड़क पर हाईवा चालक तिलक महतो की हत्या मामले की गुत्थी लगभग सुलझ चुकी है. तिलक की हत्या में तिलक महतो के भतीजी का कथित प्रेमी संजय महतो की संलिप्ता पायी गयी है. जिसके बाद पुलिस उसके घर छापेमारी की है। 

ये भी पढ़े:Adityapur Shot Dead: सुबह-सुबह हाईवा चालक की गोली मारकर हत्या, जांच मे जुटी पुलिस

तिलक महतो की फाइल तस्वीर
तिलक महतो की फाइल तस्वीर

आरोपी को ढूंढने के लिए पूर्व में बंगाल के पुरूलिया तक पुलिस ने छापेमारी की थी.जानकारी के अनुसार संजय महतो का एक लड़की के साथ प्रेम प्रसंग था, जिसके साथ दो वर्ष पूर्व वह पकड़ा गया था.वह लड़की तिलक महतो की भतीजी थी, इधर पकड़ा गया लड़का संजय महतो के साथ मारपीट और सरेआम बेज्जती की गयी थी. जिसका बदला लेने की फिराक में संजय था, इसी क्रम में वारदात के दिन तिलक महतो जब शौच के लिए घर से निकला तो उसका रेकी करते हुए संजय महतो व अपने दो अन्य सहयोगियों के साथ रेलवे अंडरब्रीज के सड़क किनारे तक पहुंचा और वहीं तिलक महतो को पांच गोलियां दाग दी.जिससे तिलक की मौके पर ही मौत हो गयी थीं. पुलिस इस मामले में पूर्व में भी एक संदिग्ध को हिरासत में लेकर पुछताछ कर रही है.

ये भी पढ़ें:Saraikela SP station inspection: आरआइटी थाना पहुंचे एसपी , कहा हत्या समेंत संगीन मामलों में फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी में कोताही बर्दाश्त नहीं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

वार्ड 2

Adityapur Ward 2: आदित्यपुर नगर निगम चुनाव: वार्ड 2 में सुप्रिया महतो ‘विकास और विश्वास’ के नारे के साथ उतरीं मैदान मे, जनसंपर्क अभियान में मिल रहा समर्थन, पूर्व पार्षद अभिजीत महतो के मार्गदर्शन में सुप्रिया महतो की दावेदारी हुई मजबूत