तेज आवाज के साथ भू-धसान, तीन घर जमींदोज, तीन लोगों को बचाया गया

Dhanbad : एक तरफ जहाँ भारतवर्ष की जनता आजादी का जश्न में डूबा हुआ है वहीँ दूसरी तरफ धनबाद के बाघमारा इलाके में एक बड़ा हादसा देखने को मिला है. जहां पर भू-धसान में एक मंदिर समेत तीन घर जमींदोज हो गए हैं.

इसे भी पढ़ें :- देश की कोयला राजधानी धनबाद पहुंची NGT की टीम, अवैध खनन के तरीकों को देख रह गयी आवक ! जानिए क्या है पूरा मामला

पूरा मामला बाघमारा के जोगता थाना अंतर्गत 11 नम्बर बस्ती का है.जहाँ तेज आवाज के साथ भूधसान हुआ है.घटना के कारण बने गोफ में एक मंदिर समेत तीन घर जमींदोज हो गए हैं।घटना में एक युवक और दो बच्चे इस गोफ में समा गए थे, जिसे स्थानीय लोगों ने तुरंत निकाल लिया.तीनों को आनन-फानन में इलाज के लिए धनबाद भेजा गया.घटना को लेकर कयाश लगाए जा रहे हैं कि कई वर्ष पूर्व में यहाँ बीसीसीएल द्वारा भूमिगत खदान का संचालन किया गया था,जो बारिश के पानी के सम्पर्क में आने से भूमिगत गैस के रिसाव की जगह नही मिलने के कारण अचानक यहां से गैस निकल पड़ा.घटनास्थल पर बने गोफ से लगातार बड़ी मात्रा मे धुँए का गुब्बार निकल रहा है. बस्ती के लोग इस भयावह मंजर को देख भयभीत हैं.


घरों के जमींदोज होने से सभी सामान यहां तक कि खाने के सामग्री भी उसी गोफ में समा गए हैं.घटनास्थल पर हाहाकार मचा हुआ है.आस पास के घरों के भी लोग अपने सामान को घरों से निकालकर सम्भवतः सुरक्षित स्थान पर रखकर खुद भी बाहर ही रहने को मजबूर हैं.

वहीँ स्थानीय लोगों ने बताया कि इसी तरह की घटना लगभग छह वर्ष पूर्व भी इस स्थल पर हुआ था,उसके बाद यहाँ के प्रभावित लोगों को समीप के एक स्कूल में अस्थायी रूप से आश्रय दिया गया था.पर जब कोई स्थायी रूप से इनके निवास का समाधन नही हुआ तो कुछ समय बाद फिर से लोग अपने पुराने स्थान पर बस गए और आज फिर से घटना की पुनरावृत्ति, जिससे यहाँ के लोग एक तरफ जहाँ स्थानीय बीसीसीएल प्रबन्धन द्वारा ठगे हुए महसुस कर रहे है. फिलहाल घटना के बाद घटनास्थल पर बीसीसीएल अधिकारी और जिला प्रशासन की टीम पहुंच चुकी है और पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है. स्थानीय लोग जो इससे प्रभावित हैं उनकी भी मदद की जा रही है.

इसे भी पढ़ें :- http://कोयला मंत्री का आश्वासन, जल्द कैबनेट से झरिया मास्टर प्लान को मिलेगी मंजूरी, अग्निप्रभावित क्षेत्र के सभी लोगों को स्मार्ट सिटी के तर्ज पर बसायेंगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *