धनबाद में नहीं थम रहा बहुत भू-धसान का मामला, पांच घर जमीदोज दहशत के साए में लोग

Dhanbad ( DN PANDEY) : जिले के बाघमारा इलाके में फिर से एक बार फिर बड़ा भू-धसान का मामला सामने आया है.जहां पर पांच घर जमीन के अंदर सम गया. लोग दहसत के साए में अपने घरों से भाग कर जीने को मजबूर है. बाघमारा के अग्निप्रभावित क्षेत्र में रहने वाले लोगो की जिंदगी हर पल मौत के साये में गुजर रही है. ऊपर से इस इलाके में लगातार हो रही कोयले के अवैध उत्खनन ने स्थानीय लोगों को मौत के मुह में भेजने की तैयारी कर दी है. बताया जा रहा है कि कुछ कोयला तस्कर का सिंडिकेट उस इलाके में हावी है जो बाहर से मज़दूरों को बुलाकर दिन रात कोयले का अवैध उत्खनन करवा कर बाहर मंडियों में भेज रहे हैं.

इसे भी पढ़ें :- धनबाद के बरवाअड्डा में हथियार बंद अपराधियों का तांडव, 80 हजार नकदी समेत 4 लाख के जेवरात की लूट

ताजा घटना क्रम में कतरास थाना क्षेत्र के बीसीसीएल गोविंदपुर एरिया 3 के केलूडीह में रहने वाले सेकड़ो लोगो की जिंदगी मौत के साये में है.
सोमवार की सुबह केलूडीह में दरार पड़ी थी. सूचना मिलने के बाद बीसीसीएल के अधिकारी जांच करने पहुचे. एक सप्ताह में लोंगो को फिर से बसाने का आश्वासन देकर लौट गये. देर शाम पांच घर जमींदोज हो गया. जिसमें लाखो की सम्पति पाताल में समा गया. घटना से लोगो मे दहशत है. वही बीसीसीएल के रवैये से गुस्सा भी है.

इसे भी पढ़ें :- http://देश की कोयला राजधानी धनबाद पहुंची NGT की टीम, अवैध खनन के तरीकों को देख रह गयी आवक ! जानिए क्या है पूरा मामला

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *