सिंहपोखरिया से बालंडिया सड़क का मरम्मतीकरण शीघ्र हो : सांसद गीता कोड़ा

Chaibasa :- सड़क और विकास एक दूसरे के पूरक होते हैं, सांसद गीता कोड़ा हमेशा सड़क निर्माण के लिए तत्पर भी रही हैं. सिंहपोखरिया से बालंडिया जर्जर सड़क के मरम्मती को लेकर सांसद गीता कोडा ने कार्यपालक अभियंता सड़क निर्माण विभाग को ज्ञापन सौंपा. साथ ही अध्तन जानकारी हासिल की.

इसे भी पढ़ें :- आसुरा में सांसद गीता कोड़ा ने किया पीसीसी पथ का शिलान्यास, 62,12,699.95 रुपये की लागत से बनेगी सड़क

साथ ही निर्देश जारी किया कि उक्त सड़क को शीघ्र मरम्मत कराया जाए ताकि आम जनों को परेशानी का सामना करना ना पड़े. कार्यपालक अभियंता ने कहा कि विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखते हुए सिंह पोखरिया से बालंडिया सड़क का मरम्मती करण शीघ्र कराई जाएगी. सांसद गीता कोडा के द्वारा अन्य कई सड़क निर्माण-मरम्मतीकरण एवं नई पुल-पुलिया के संबंध में जानकारी मांगने पर कार्यपालक अभियंता ने कहा कि पश्चिमी सिंहभूम में कई बड़ी सड़कों एवं पुल -पुलियाओं का निर्माण किया जाना है. सारी विभागीय प्रक्रिया पूरी की जा रही है. सांसद एक साथ वार्ता के क्रम में जिला कांग्रेस अध्यक्ष चंद्रशेखर दास, कांग्रेस जिला प्रवक्ता जितेंद्र नाथ ओझा एवं सदर प्रखंड अध्यक्ष दीकु सवैया उपस्थित थे.

इसे भी पढ़ें :- http://स्वास्थ्य मेला का आयोजन सरकार का एक बेहतरीन कदम :- सांसद गीता कोड़ा

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *