नव युवक संघ निश्चिंतपुर मालुका की ओर से आयोजित दो दिवसीय फुटबाल प्रतियोगिता शूरू

Chaibasa : जगन्नाथपुर प्रखंड अंतर्गत नव युवक संघ निश्चिंतपुर मालुका की ओर से आयोजित दो दिवसीय फुटबाल प्रतियोगिता का शुभारंभ शनिवार हो गया। स्थानीय मुखिया रीता हेस्सा एवं ग्रामीण मुंडा अमरजीत गोप समेत अन्य अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करने के बाद गेंद किक मारकर एवं फीता काट कर मैच का शुभारंभ किया। उद्घाटन मुकाबला कुणाल एफसी बनाम एफएनसी ढीपासाई के बीच खेला गया। इसमें कुणाल एफसी की टीम ने एफएनसी ढीपासाई को 3- 1 गोल से हराकर जीत दर्ज कराई।

प्रतियोगिता का फाइनल सह समापन 5 नवंबर को होगा।बता दें कि जगन्नाथपुर प्रखंड के निश्चितपुर मालुका मैदान मे नव युवक संघ की ओर से दो दिवसीय फुटबाल प्रतियोगिता में 32 टीमें भाग ले रही है। पुरस्कार स्वरूप प्रथम 50 हजार रूपए नकद समेत ट्रॉफी व फुटबाल, द्वितीय 30 हजार नकद समेत ट्रॉफी व फुटबाल, तृतीय 15 हजार व फुटबाल एवं चौथा पुरस्कार 10 हजार रूपए नकद समेत फुटबाल प्रदान किया जाएगा। इसे सफल बनाने के लिए मुकेश गोप, भरत गोप, सुमित गोप, सरोज गोप, सुशांत गोप, अजय हेस्सा, पूर्णचंद्र गोप, हाबिल, शभु अमल, पंकज, मुन्ना, प्रेम, प्रवीण, अमित, विक्की, विश्वनाथ, सुमत समेत अन्य सदस्य लगे हुए हैं।

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *