जमशेदपुर : घाघीडीह संप्रेक्षण गृह सह बाल सुधार गृह से तीन किशोर दिवार फांद कर फरार,

Jamshedpur :- जमशेदपुर के परसुडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत घाघीडीह संप्रेक्षण गृह सह बाल सुधार गृह से तीन जुमेनाइल किशोर दिवार फांद कर फरार हो गए है. घटना रविवार 5 नवंबर की है.तीनों किशोर जमशेदपुर के मानगो थाना क्षेत्र के रहने वाले है.इधर बाल सुधार गृह के प्रभारी अधीक्षक ने इस घटना के संदर्भ मे परसुडीह थाना को जानकारी दे दिया है.जानकारी के मुताबिक बाल सुधार गृह मे रंग रोगन का काम चल रहा है. इधर, रविवार होने के कारण काम बंद था. लेकिन काम के लिए इस्तेमाल किये जाने वाला बांस सुधार गृह परिसर मे ही था.मिली जानकारी के अनुसार फरार तीनों जुमेनाइल किशोर अक्टूबर माह मे चोरी के मामले मे पकड़ाए थे ये ड्रग्स भी लेते थे। तीनों को बाल सुधार गृह मे रखा गया था.रविवार के दिन तीनो योजनाबद्द तरिके से सुधार गृह के पिछले हिस्से के पास रखे बांस के सहारे दिवार कूदकर फरार हो गए है.आपको बता दे की सुधार गृह मे घटना के कुल सात सुरक्षाकर्मी ड्यूटी पर थे. इधर तीनों किशोर के नहीं दिखने पर उनकी खोजबीन शुरुआत हुई तो पाया गया की बांस दिवार के सहारे खड़ा कर रखा गया है. तत्काल इसकी सुचना प्रभारी अधीक्षक को दी गई जिसके बाद वे सुधार गृह पहुंचे और घटना स्थल का निरिक्षण कर अन्य किशोरों से पूछताछ कर मामले की समुचित जानकारी परसुडीह को दिया है.जानकारी मिलने के बाद पुलिस फरार जुमेनाईल किशोरों को पकड़ने के लिए छापामारी करना शुरु कर दिया है.जानकारी के मुताबिक घटना के समय ड्यूटी पर मौजूद सुरक्षाकर्मियों पर कार्रवाई भी की जायेगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Adityapur Clean 2026: आदित्यपुर नगर निगम की डिजिटल पहल: अब एक ‘स्कैन’ से दूर होंगी जनसमस्याएं ​स्वच्छता सर्वेक्षण जन सहभागिता कार्यक्रम में ‘क्लीन आदित्यपुर’ का संकल्प, मेयर , डिप्टी मेयर और प्रशासक ने लॉन्च किया क्यूआर कोड सिस्टम