मारवाड़ी युवा मंच चाईबासा शाखा ने बच्चों के साथ मनाया बाल दिवस और दीपावली, सामग्री भी किया वितरण

Chaibasa :- मारवाड़ी युवा मंच चाईबासा शाखा द्वारा बाल दिवस एवं दीपावली के अवसर पर “आनंद सबके लिए” कार्यक्रम का आयोजन किया गया.

कार्यक्रम के तहत बालकुंज में सभी बच्चों को मिठाई, नमकीन एवं खेलने के लिए बैट-बॉल, बैडमिंटन, फुटबॉल आदि दिया गया.कार्यक्रम के प्रारंभ में अध्यक्ष मुकेश अग्रवाल ने बालकुंज के सभी प्रशिक्षको एवं बच्चो को बालदिवस और दीपावली की बधाई दी एवं बच्चों को बाल दिवस के बारे में बताया और आपस में मिल जुलकर रहने की बात कही गई.कार्यक्रम के समापन में मंच के सभी सदस्यों ने सभी बच्चो के साथ दीप प्रज्वलित किया गया. जिससे रोशनी होता देख सभी बच्चों के चेहरे पर मुस्कान देखने को मिला.इस कार्यक्रम के संयोजक युवा आदित्यराज अग्रवाल रहे. कार्यक्रम में अध्यक्ष मुकेश अग्रवाल, सचिव प्रियांशु केडिया, राजेश पिरोजीवाला, अजय मोहता, आदित्यराज अग्रवाल उपस्थित थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *