मां जगद्धात्री की हुई पूजा

चाईबासा : पूरे विधि-विधान के साथ मंगलवार को शहर के आमला टोला स्थित दुर्गा मंदिर में आदि दुर्गोत्सव आमला टोला सार्वजनिन पूजा समिति के तत्वाधान में मां जगद्धात्री की पूजा हुई। पूजा को लेकर मंदिर में मां जगद्धात्री की आकर्षक प्रतिमा स्थापित की गई है।
मां दुर्गा की एक स्वरूप मां जगद्धात्री की आज एक साथ सप्तमी, अष्टमी एवं नवमी की पूजा विधिवत हुआ पूजन सुबह से शुरू किया गया । पूजन पुरोहित क्रमशः अनुप कुमार मुखर्जी , विश्वनाथ राय , असित राय , सपन बनर्जी के द्वारा किया गया वहीं चंडी पाठ स्वाधिन बनर्जी ने किया ।
शाम में महाआरती हुई बुधवार को दशमी तिथि में मां जगद्धात्री की प्रतिमा को स्थानीय जुबली टैंक तालाब में विसर्जित किया जाएगा। पूजा को सफल बनाने में समिति के तपन कुमार मित्रा , गोपाल चटर्जी , प्रभाष सरकार , त्रिशानु राय , रोहित रुंगटा , गौतम सरकार , निरुपम मित्रा , देवनाथ सरकार ,भरत रुंगटा , विश्वदीप ठक्कर , सुभम शर्मा , कल्याण घोष , गणेश सरकार , अपरेश सिन्हा , सुशांत चटर्जी , विप्लव घोष , सुभोजित दे , दीप चटर्जी , गोपाल साह , आशु अग्रवाल , विवेकानंद दिनोदिया , देव ज्योति सिन्हा , कन्हैया पांडे आदि जोर-शोर से लगे हुए थे ।

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रवीण सेवा संस्थान

Adityapur: प्रवीण सेवा संस्थान के 6 वे रक्तदान शिविर में 1078 यूनिट रक्त संग्रह, रक्तदाताओ का डिप्टी मेयर अंकुर सिंह ने जताया आभार, हौसला बढ़ाने पहुंचे प्रो. कालीपद सोरेन, कहा— ‘रक्तदान ही मानवता की सबसे बड़ी सेवा’

फ्रेंडशिप डे पर जमशेदपुर में उमड़ा जनसैलाब

Adityapur: फ्रेंडशिप डे पर स्व. प्रवीण सिंह की याद में आयोजित 6ठे रक्तदान शिविर में उमड़ा जनसैलाब, 1000 यूनिट रक्त संग्रह के लक्ष्य के साथ हुआ आयोजन, पूर्व राज्यपाल रघुवर दास, अर्जुन मुंडा, बन्ना गुप्ता व सरयू राय समेत कई दिग्गजों ने की शिरकत