Jharkhand CM in Chandil: चांडिल: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सपरिवार पहुंचे धातकीडीह, भाई संतोष और वधू स्नेहा को दिया सुखद दांपत्य जीवन का आशीर्वाद, विवाह समारोह में शामिल हुआ सोरेन परिवार;

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सपरिवार

सरायकेला: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शुक्रवार को सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल प्रखंड अंतर्गत धातकीडीह गांव पहुंचे। अवसर था मुख्यमंत्री के मामाजी श्री गुरु चरण किस्कू के सुपुत्र संतोष कुमार किस्कू और वधू स्नेहा सोरेन के विवाह के उपलक्ष्य में आयोजित भव्य वर-वधू स्वागत समारोह का। इस पारिवारिक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री अपनी पत्नी कल्पना सोरेन, माता रूपी सोरेन और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ शामिल हुए।

Adityapur: कोल्हान को मिलेगी बड़ी स्वास्थ्य सौगात: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन कल करेंगे 650 बेड वाले नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज का उद्घाटन

​पारंपरिक उल्लास और पारिवारिक मिलन

समारोह के दौरान मुख्यमंत्री ने नवविवाहित जोड़े संतोष और स्नेहा को पुष्पगुच्छ भेंट कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने नव दंपत्ति को सुखद, समृद्ध और खुशहाल दांपत्य जीवन के लिए हार्दिक बधाई एवं आशीर्वाद दिया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने अपने सगे-संबंधियों और ग्रामीणों से भी मुलाकात की, जिससे पूरे गांव में हर्ष का माहौल देखा गया।

​प्रशासनिक मुस्तैदी और सम्मान

मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर जिला प्रशासन द्वारा सुरक्षा के चाक-चौबंद इंतजाम किए गए थे। कार्यक्रम स्थल पर पहुँचने से पूर्व सरायकेला जिला पुलिस प्रशासन द्वारा मुख्यमंत्री को ‘गार्ड ऑफ ऑनर’ देकर सम्मानित किया गया। उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक समेत जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी सुरक्षा व्यवस्था और प्रोटोकॉल की कमान संभाले हुए थे। समारोह की गरिमा बनाए रखने के लिए चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा बल तैनात रहे।

​शुभकामनाओं का तांता

सोरेन परिवार की उपस्थिति ने इस वैवाहिक उत्सव को और भी खास बना दिया। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया के माध्यम से भी अपनी खुशी साझा करते हुए नव दंपत्ति के लिए ईश्वर से मंगल कामना की।

http://झारखंड सरकार के एक साल पूरे होने पर भव्य समारोह, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने युवाओं को सौंपे नियुक्ति पत्र

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *