हर अहर्ताधारियों को अबुआ आवास योजना का लाभ दिलाना सरकार का उद्देश्य : विधायक

टोंटो प्रखंड के केंजरा पंचायत में आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन, लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों का किया वितरण

Chaibasa :- टोंटो प्रखंड के केंजरा पंचायत में गुरुवार को आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में सदर विधानसभा क्षेत्र के विधायक माननीय श्री दीपक बिरुवा उपस्थित हुए। जिनके हाथों से विधिवत दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस मौके पर विधायक के हाथों विभिन्न लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों का वितरण किया गया। वही विधायक जी ने कार्यक्रम में लगे विभिन्न स्टॉलों का भी निरीक्षण किया।

इसे भी पढ़ें :-

Saraikela sarakar aap ke dwar : सरकार के बढ़ते कदम से विपक्ष में बौखलाहट, पारदर्शी योजनाओं के चलते भाजपा गठबंधन नेताओं के पेट में है दर्द :चंपई सोरेन

विधायक ने कहा कि
झारखंड की हेमंत सरकार ने सरकारी योजनाओं तक जरूरतमंद लोगों की पहुंच आसान करने और अबुआ आवास योजना सहित विभिन्न तरह के आवेदनों का मौके पर निपटारा करने के लिए ‘आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत की है। उन्होंने कहा कि हर अहर्ताधारी नागरिकों को अबुआ आवास योजना के अलावा अन्य योजनाओं का लाभ दिलाया जाना है।

सहज एवं सरल रूप से योजनाओं की जानकारी आमजनों को मिले, इसलिए इस कार्यक्रम का आयोजन पंचायत स्तर पर किया जा रहा है। उन्होंने पदाधिकारी को निर्देश देते हुए कहा है कि इसका प्रचार प्रसार जोर-जोर से करें, ताकि अधिक से अधिक लोगों को इसका लाभ दिलाया जा सके। विधायक जी ने आम नागरिकों से अनुरोध करते हुए कहा कि पंचायतों में आयोजित होने वाले शिविरों में पहुंच कर शिकायतों एवं समस्याओं से संबंधित आवेदन देने की अपील की।

ताकि तय समय पर उसका निष्पादन कर उन्हें सरकार की योजनाओं से आच्छादित किया जा सकें। मौके पर एलआरडीसी संध्या मुंडू, जिप सदस्य राज नारायण तुबिद, प्रमुख अनिता बारी, टोंटो बीडीओ ललित भगत, मुखिया लेबेया हेस्सा समेत अन्य मौजूद थे।

http://Saraikela sarakar aap ke dwar : सरकार के बढ़ते कदम से विपक्ष में बौखलाहट, पारदर्शी योजनाओं के चलते भाजपा गठबंधन नेताओं के पेट में है दर्द :चंपई सोरेन

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रवीण सेवा संस्थान

Adityapur: प्रवीण सेवा संस्थान के 6 वे रक्तदान शिविर में 1078 यूनिट रक्त संग्रह, रक्तदाताओ का डिप्टी मेयर अंकुर सिंह ने जताया आभार, हौसला बढ़ाने पहुंचे प्रो. कालीपद सोरेन, कहा— ‘रक्तदान ही मानवता की सबसे बड़ी सेवा’

फ्रेंडशिप डे पर जमशेदपुर में उमड़ा जनसैलाब

Adityapur: फ्रेंडशिप डे पर स्व. प्रवीण सिंह की याद में आयोजित 6ठे रक्तदान शिविर में उमड़ा जनसैलाब, 1000 यूनिट रक्त संग्रह के लक्ष्य के साथ हुआ आयोजन, पूर्व राज्यपाल रघुवर दास, अर्जुन मुंडा, बन्ना गुप्ता व सरयू राय समेत कई दिग्गजों ने की शिरकत