चाईबासा: संकुल स्तरीय डीएवी नेशनल स्पोर्ट्स हुआ संपन्न

Chaibasa :- डीएवी सी एम सी के मार्गदर्शन में आयोजित संकुल स्तरीय नेशनल स्पोर्ट्स का आयोजन झारखंड जोन ‘ए’ के तहत डीएवी चाईबासा में किया गया।

इसे भी पढ़ें :-

9 वीं राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता : पश्चिमी सिंहभूम की बालिका टीम पहुंची सेमीफाइनल में, बालक वर्ग तृतीय स्थान पर

इस अवसर पर चेस, योग व ताइक्वांडो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। योग में अंडर 14 के अंतर्गत डीएवी एन आई टी के लड़कों व लड़कियों की टीम विजेता रही। अंडर 17 के अंतर्गत लड़कों की टीम में डीएवी झींकपानी की टीम प्रथम स्थान पर डीएवी बहरागोड़ा दूसरे स्थान पर व डीएवी एन आई टी तीसरे स्थान पर रही। अंडर 17 के अंतर्गत लड़कियों की टीम में डीएवी चाईबासा प्रथम स्थान पर डीएवी बहरागोड़ा दूसरे स्थान पर व डीएवी एन आई टी तीसरे स्थान पर रहा।

अंडर-19 में डीएवी चाईबासा के लड़कों की टीम विजेता रही। चेस में अंडर 14 के अंतर्गत लड़कों की टीम से डीएवी एन आई टी विजेता और डीएवी चाईबासा उपविजेता रहा। लड़कियों में डीएवी चाईबासा विजेता रहा। अंडर 17 के अंतर्गत लड़कों की टीम में डीएवी चाईबासा विजेता व डीएवी एन आई टी उप विजेता रहा। लड़कियों की टीम में डीएवी एन आई टी विजेता रहा। अंडर-19 में डीएवी चाईबासा प्रथम स्थान पर डीएवी नोवामुण्डी दूसरे स्थान पर हुआ व डीएवी बहरागोड़ा तीसरे स्थान पर रहा। ताइक्वांडो में अंडर 14 के अंतर्गत डीएवी चाईबासा की गर्ल्स टीम को कुल 9 पदक व 6 रजत पदक प्राप्त हुए। डीएवी एन आई टी की टीम को तीन रजत पदक व तीन कांस्य पदक प्राप्त हुए। अंडर 14 में लड़कों की टीम को कुल छह स्वर्ण पदक व पांच रजत पदक प्राप्त हुए। डीएवी एन आई टी की टीम को दो स्वर्ण पदक व एक रजत पदक व एक कांस्य पदक प्राप्त हुए। अंडर 17 में डीएवी चाईबासा के लड़कों व लड़कियों की टीम को कुल 11 स्वर्ण पदक व तीन रजत पदक प्राप्त हुए। डीएवी एन आई टी को कुल एक स्वर्ण पदक व दो रजत पदक प्राप्त हुए। अंडर-19 में डीएवी चाईबासा के लड़कियों की टीम को एक स्वर्ण पदक व डीएवी एन आई टी के लड़कों की टीम को एक स्वर्ण पदक प्राप्त हुए। पुरस्कार वितरण पर्यवेक्षक सह डीएवी बुंडू के प्राचार्य तन्मय बनर्जी एवं डीएवी चाईबासा की प्राचार्या रेखा कुमारी द्वारा किया गया। कार्यक्रम के सफल संचालन में खेल शिक्षक जयप्रकाश, शिक्षिका प्रीति महतो, विवेकानंद मिश्रा, सुमित्रा कुमारी, चंद्रशेखर, रोहित कुमार द्विवेदी व अन्य शिक्षकों का महत्वपूर्ण योगदान रहा । कार्यक्रम का संयोजन उत्तम कुमार घोष व मंच संचालन शिक्षक एस बी सिंह ने किया।

http://9 वीं राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता : पश्चिमी सिंहभूम की बालिका टीम पहुंची सेमीफाइनल में, बालक वर्ग तृतीय स्थान पर

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *