जमशेदपुर : NH-33 में सड़क दुर्घटना में कोलकात्ता के दो पर्यटको की मौत

Jamshedpur : एम जी एम थाना क्षेत्र के गुरमा के समीप पश्चिम बंगाल के कोलकोता से जमशेदपुर घूमने आ रहे पर्यटकों की एक कार पलट जाने से दो लोगों की मौत हो गई. जबकि इस घटना मे दो लोग घायल हो गए है.

इसे भी पढ़े:-

Saraikela NH Accident : बिहार नवादा से आ रही बस चांडिल में दुर्घटनाग्रस्त, 5 यात्री गंभीर रूप से घायल, दो गंभीर

घायलों को बेहतर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मृतको मे कोलकोता के न्यू टाऊन के रहने वाले दिलीप राय (65) और उज्जैर(42) शामिल है. वही घायलो मे मोजीउररहमान और जहीरउल हक शामिल है. 

बताया जाता है कि कोलकात्ता के न्यू टाऊन के रहने वाले कुछ लोग नैनो कार से घुमने के लिए जमशेदपुर के लिए निकले थे. एम जी एम थाना क्षेत्र के एन एच -33 के गुरमा के पास अचानक नैनो कार का टायर पंचर हो गया. नैनो कार का टायर पंचर होने से कार अनियंत्रित होकर पलट गया.

 इस दौरान कार मे सवार सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. स्थानीय लोगो के प्रयास से सभी को इलाज के लिए अस्पताल लाया गया. जंहा दो लोगो को डाक्टरो ने मृत घोषित कर दिया.

http://Saraikela NH Accident : बिहार नवादा से आ रही बस चांडिल में दुर्घटनाग्रस्त, 5 यात्री गंभीर रूप से घायल, दो गंभीर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *