चाईबासा : प्रकाश परब के पूर्व निकाला गया प्रभात फेरी

Chaibasa : श्री गुरू सिंह सभा, स्त्री सत्संग सभा एवं युवा खालसा के संयुक्त तत्वावधान में गुरूपरब के पूर्व प्रभात फेरी का आयोजन किया गया. इसमें समुह साध संगत ने भागीदारी निभाई. श्री गुरु गोविंद सिंह जी का प्रकाश परब सत्रह जनवरी को मनाया जाएगा.

 

गुरूद्वारा नानक दरबार चाईबासा में मनाया गया श्री गुरू ग्रंथ साहिब जी का 418 वां प्रकाश परब, अरदास के बाद वरताया गया प्रसाद एवं लंगर

प्रकाश परब के उपलक्ष में शुक्रवार को प्रातः पांच बजे प्रभात फेरी अरदास के उपरांत गुरूद्वारा नानक दरबार से कीर्तन करते हुए. सरदार सरजीत सिंह मारवाह के स्टेशन रोड, अमला टोला, सदर बाजार होते हुए गांधी टोला सरदार साधु सिंह रंधावा के घर पहूँची. दोनों घरों में कीर्तन एवं अरदास की गई. प्रसाद एवं अल्पाहार वरताया गया. वंहा से किर्तन करते हुए बड़ी बाजार होते हुए मिरी टोला सरदार संदीप सिंह कंबो के घर और वालिया परिवार के घर पहूँच कर कीर्तन किया गया. अरदास के उपरांत प्रसाद एवं अल्पाहार वरताया गया.

 

वहां से कीर्तन करते हुए गुरुद्वारा नानक दरबार परिसर में सरदार बलदेव सिंह धामी के घर के उपरांत नानक दरबार में अरदास एवं प्रसाद वरता कर प्रभात फेरी समाप्त हुई.

http://गुरूद्वारा नानक दरबार चाईबासा में मनाया गया श्री गुरू ग्रंथ साहिब जी का 418 वां प्रकाश परब, अरदास के बाद वरताया गया प्रसाद एवं लंगर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *