Gamharia Big Breaking: उत्कल एक्सप्रेस की चपेट में आकर 4 लोगों की दर्दनाक मौत, गम्हरिया रेलवे स्टेशन की घटना

 

 

 

गम्हरिया रेलवे स्टेशन के पास गुरुवार शाम रेलवे ट्रैक पार कर रहे चार लोग उत्कल एक्सप्रेस की चपेट आ गए जिससे उनकी मौके पर मौत हो गई, घटना गुरुवार शाम 6.30 से 7 बजे के आसपास की बताई जा रही है.

इसे भी पढ़े:-

हावड़ा मुम्बई रेल मार्ग की रेलवे पटरी टूटी, उत्कल एक्सप्रेस बड़ी दुर्घटना से बची

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार नई दिल्ली पुरी उत्कल एक्सप्रेस टाटानगर स्टेशन जा रही थी, इस बीच गम्हरिया रेलवे स्टेशन के पास घने कोहरे के कारण रेलवे ट्रैक पार करने के दौरान चार लोग तेज रफ्तार ट्रेन की चपेट में आ गए, जिससे कट कर उनकी मौत हो गई ,

सभी शव रेलवे ट्रैक पर पड़े हैं, घटना की जानकारी टाटानगर आरपीएफ को मिली है, जिसके बाद रेलवे द्वारा सभी शव रेलवे ट्रैक से हटाने का कार्य जारी है, फिलहाल रेलवे द्वारा पूरे घटनाक्रम की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है, घटना रेलवे पोल संख्या 260/20 के पास घटित हुई है, जहां डाउन रेलवे लाइन पर 3 एवं अप रेलवे लाइन पर एक शव पड़ा मिला हैं, गम्हरिया थाना पुलिस समेत रेलवे पुलिस द्वारा अन्य शव की खोजबीन जारी है।

http://हावड़ा मुम्बई रेल मार्ग की रेलवे पटरी टूटी, उत्कल एक्सप्रेस बड़ी दुर्घटना से बची

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *