ठंड के बीच कंबल पाकर बुजुर्गों ने विधायक के प्रति जताया आभार, विधायक ने झींकपानी टूटुगुटू पंचायत के बिंगतोपंग गांव में जरूरतमंदों के बीच किया कंबल वितरण

 

 

 

चाईबासा : विधायक दीपक बिरुवा ने रविवार को झींकपानी प्रखंड अंतर्गत टूटुगुटू पंचायत के बिंगतोपंग गांव पहुंच कर जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण किया। ठंड में कंबल मिलते ही गरीबों के चेहरे खिल गए।

इसे भी पढ़े:-

ठंड से राहत दिलाने के लिए विधायक दीपक बिरुवा ने जरूरतमंद बुजुर्गों के बीच बांटे कंबल

 

 विधायक दीपक बिरुवा इन दिनों बढ़ते ठंड को देखते हुए अपने क्षेत्र के विभिन्न गांव में जरूरतमंदों के बीच लगातार कंबल वितरण कर रहे हैं। विधायक जी की सोच है कि अत्याधिक ठंड व शीतलहर से उत्पन्न होने वाली समस्याओं को देखते हुए असुरक्षित व्यक्तियों को ठंड से राहत पहुंचाना है। कड़ाके की ठंड में कंबल लेने के लिए कई गांवों के काफी संख्या में बुजुर्ग पहुंचे थे।

 इस दौरान बिंगतोपंग, इंदीकुड़ी, राजेशबासा व गंगाबासा गांव के लोगों के बीच कंबलों का वितरण किया गया। कंबल मिलने के बाद लोगों ने विधायक के प्रति आभार व्यक्त किया। इस दौरान विधायक जी ने लोगों की समस्याएं सुनी और समस्याओं के समाधान का भरोसा दिया। 

 

विधायक ने कहा ठंड के बढ़ते मौसम में लोगों की परेशानी को देखते हुए समय पर मदद पहुंचाई जा रही है। ताकि ठंड से लोगों को राहत दिलाया जा सके। 

 

मौके पर निरंजन खंडाईत, सोना खंडाईत, मधु खंडाईत, जयसिंह हेस्सा, सोमनाथ कुंकल, बहादुर सिंह मुंदुईया, मंगल सिंह पूर्ति, विजय सिंह देवगम, विकास देवगम समेत अन्य उपस्थित थे।

http://ठंड से राहत दिलाने के लिए विधायक दीपक बिरुवा ने जरूरतमंद बुजुर्गों के बीच बांटे कंबल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Adityapur Clean 2026: आदित्यपुर नगर निगम की डिजिटल पहल: अब एक ‘स्कैन’ से दूर होंगी जनसमस्याएं ​स्वच्छता सर्वेक्षण जन सहभागिता कार्यक्रम में ‘क्लीन आदित्यपुर’ का संकल्प, मेयर , डिप्टी मेयर और प्रशासक ने लॉन्च किया क्यूआर कोड सिस्टम