Adityapur: Famous Bhojpuri singer Bharat Sharma “Vyas: भोजपुरी में फुहड़ता कोढ़ बनल बा, गायक संघे सुने वाला भी जिम्मेदार बाड़े: भरत शर्मा “व्यास”

 

 

 

 

सरायकेला: वर्तमान समय में भोजपुरी गानों में फुहड़ता अश्लीलता के लिए सिर्फ वैसे कलाकार या गायक ही जिम्मेदार नहीं है बल्कि श्रोता वर्ग भी जिम्मेदार हैं, अगर श्रोता वर्ग इन फूहड़ अश्लील गानों को नकार दे तो भोजपुरी में अश्लीलता फैलाने वाले कलाकारों की दुकानदारी चंद मिनट में बंद हो जाएगी, यह बातें भोजपुरी के प्रसिद्ध गायक भरत शर्मा “व्यास” ने सरायकेला जिले के आदित्यपुर में एक कार्यक्रम के मौके पर कही.

 

 

भोजपुरी के सुप्रसिद्ध गायकर भरत शर्मा व्यास शुक्रवार को जमशेदपुर में आयोजित होने वाले एक कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे थे, इससे पूर्व आदित्यपुर स्थित एक निजी होटल में आदित्यपुर नगर निगम के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेंद्र नारायण सिंह के नेतृत्व में भरत शर्मा व्यास का स्वागत एवं अभिनंदन किया गया, पुरेंद्र नारायण सिंह ने बताया कि भरत शर्मा जब भी जमशेदपुर आते हैं तो इसे जरूर मुलाकात करते हैं, आदित्यपुर रेलवे स्टेशन पर आयोजित हुए कार्यक्रम के बाद इन्होंने पहली बार नगर निगम चुनाव में उपाध्यक्ष पद पर जीत हासिल की थी, ऐसे में भारत शर्मा व्यास उनके लिए लकी है। इधर पत्रकारों से वार्ता के दौरान भारत शर्मा व्यास ने भोजपुरी भाषा और गीतों को समृद्ध बनाए जाने को लेकर विशेष मुहिम चलाई जाने की बात कही, इन्होंने बताया कि हर एक मंगलवार और शुक्रवार को अपने ऑफिशियल चैनल पर ये मधुर भोजपुरी गीत जारी करते हैं।

 

नचनिया की भूमिका अदा कर रहे हैं तथा कथित कलाकार

 

 

पत्रकारों से बातचीत के क्रम में भोजपुरी गायक भरत शर्मा व्यास ने बताया कि आज भोजपुरी के कुछ तथाकथित कलाकार शादी ब्याह जैसे आयोजन में नाचने वाले नचनिया की भूमिका अदा कर रहे हैं, महिलाओं के साथ फुहड़ता प्रदर्शित कर वे एल्बम और गीत लॉन्च कर रहे हैं, इसी का नतीजा है कि आज भोजपुरी जो एक समृद्ध भाषा है उसकी तौहीन हो रही है, इन्होंने बताया कि आज अश्लील और फुहड़ता के चलते ही भोजपुरी को आठवीं भाषा अनुसूची में स्थान नहीं मिल पा रहा, इन कलाकारों के साथ इन्होंने श्रोता वर्ग को भी इस अश्लीलता फैलाने के लिए जिम्मेदार माना है। इससे पूर्व आदित्यपुर नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेन्द्र नारायण सिंह के नेतृत्व में होटल दि ओनेक्स, आदित्यपुर में विश्व प्रसिद्ध भोजपुरी सम्राट गायक भरत शर्मा ब्यास का शॉल ओढ़ाकर तथा पुष्पगुच्छ भेंटकर स्वागत किया गया. इस क्रम में उनके साथ आये युवा गायक विनय मिश्रा का भी स्वागत किया गया. इस अवसर पर कुशवाहा संघ, जमशेदपुर के ट्रस्टी नगीना सिंह, वरीय समाजसेवी अर्जुन प्रसाद, नगर निगम के पूर्व पार्षद सिद्धनाथ सिंह यादव, युवा समाजसेवी अरविन्द कुमार, देवप्रकाश, उदित यादव, विनोद जायसवाल, रघुनाथ प्रसाद सिंह, मनोज चौरसिया, संतोष यादव, राजेश यादव, अधिवक्ता संजय कुमार, बैजू यादव, अश्विनी कुमार सिंह, राम बहादुर सिंह, विशाल राणा, विवेक राणा, संदीप यादव आदि उपस्थित थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *