saraikela substation protest: 11 हज़ार वोल्ट बिजली तार की चपेट में आकर घायल के परिजनों ने सब स्टेशन पहुंच किया हंगामा, मुआवजा और नौकरी की मांग पर अड़े

 

 

 

सरायकेला: जिले के गम्हरिया प्रखंड अंतर्गत बलरामपुर में बीते 1 फरवरी को 11 हजार वोट हाई टेंशन तार की चपेट में आकर बुरी तरह घायल हुए राजकुमार राम के पूर्ण इलाज का खर्च, मुआवजा और नौकरी की मांग को लेकर घायल की पत्नी समेत स्थानीय लोगों ने छोटा गम्हरिया पावर सबस्टेशन पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया।

इसे भी पढ़े:-

भाजपा नेता वर्धमान ने की शहीद पुलिसकर्मी को वीरता पदक और आश्रित को सरकारी नौकरी व मुआवजा देने की मांग

 

 

बताया जाता है कि बलरामपुर निवासी राजकुमार राम बीते 1 फरवरी को अपने छत की ढलाई होने के बाद छत पर गए थे ,इस बीच छत से सटकर गुजर रहे 11 हज़ार वोल्ट हाई टेंशन बिजली तार की चपेट में आकर वे बुरी तरह जख्मी हो गए, जिसमें राजकुमार राम की पसलियां ,पीठ और पैर तीन भागों में टूट गया है, आर्थिक तंगी के चलते आगे ऑपरेशन नहीं हो पा रहा, इधर घायल की पत्नी आरती देवी ने बताया कि ढाई साल से लगातार आवेदन देकर उनके पति 11 kva वोल्ट तार शिफ्ट किए जाने की मांग विद्युत विभाग से करते आए हैं, इससे पूर्व 18 जनवरी को भी दोबारा आवेदन दिया गया, लेकिन विभागीय अधिकारियों ने इस पर ध्यान नहीं दिया, नतीजतन यह दुर्घटना हुई है, घायल की पत्नी समेत स्थानीय लोगों ने गम्हरिया थाना पहुंचकर भी मुआवजा और नौकरी की मांग की। जिसके बाद सभी घंटे छोटा गम्हरिया पावर सबस्टेशन में पहुंचकर अपना विरोध जताते रहे, बाद में मौके पर पहुंचे विद्युत विभाग के सहायक अभियंता प्रियंकर पांडे और थाना प्रभारी आलोक दुबे द्वारा स्थानीय लोगों को समझाने बुझाने का प्रयास किया गया ,लेकिन वे मुआवजा और नौकरी की मांग पर अड़े रहे।

 

विभाग अभिलंब दे मुआवजा व नौकरी: चंदन डेविड

 

 

औद्योगिक क्षेत्र में काम करने वाले राजकुमार राम के हाई टेंशन बिजली तार की चपेट में आकर दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद मामले की गंभीरता को देखते हुए भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष चंदन डेविड ने विद्युत विभाग के अधिकारियों से मांग की है कि घायल के इलाज के लिए मुआवजा और परिजन को एक नौकरी दी जाए. ग़ौरतलब है कि घायल की दो बेटियां हैं जो स्कूल में पढ़ती हैं।

http://भाजपा नेता वर्धमान ने की शहीद पुलिसकर्मी को वीरता पदक और आश्रित को सरकारी नौकरी व मुआवजा देने की मांग

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *