Adityapur- Gamharia police stations get new in-charge: आदित्यपुर -गम्हरिया -कांड्रा थाना को मिले नए प्रभारी

सरायकेला :जिले के आदित्यपुर एवं गम्हरिया थाना के नए प्रभारी की पदस्थापना की गई है, पुलिस अधीक्षक द्वारा आदित्यपुर थाना का नया प्रभारी पुलिस निरीक्षक नितिन कुमार सिंह को बनाया गया है। जबकि गम्हरिया प्रभारी की कमान पुलिस निरीक्षक राजू को सौंप गई है।
विज्ञापन:
आदित्यपुर थाना के नए प्रभारी 2012 के के सब इंस्पेक्टर से इंस्पेक्टर रैंक में प्रोन्नत हुए नितिन कुमार को प्रभार सौपा गया है, श्री कुमार इससे पूर्व मुसाबनी स्थित पुलिस ट्रेनिंग सेंटर में पदस्थापित थे। वहीं 1994 बैच के इंस्पेक्टर राजू कुमार पूर्व में पूर्वी सिंहभूम के एमजीएम थाना प्रभारी थे, राजू कुमार इससे पूर्व कांड्रा एवं आरआईटी थाना में भी बतौर प्रभारी रह चुके हैं।वही कांड्रा थाना का प्रभार 1994 बैच के इंसपेक्टर बिनोद मुर्मू  को दिया गया.वही चांडिल सर्किल इंस्पेक्टर अजय तिवारी को बनाया गया हैं।

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Adityapur: आदित्यपुर में मृतक हिमांशु के परिजनों से मिले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, नेता प्रतिपक्ष कानून-व्यवस्था पर उठाए गंभीर सवाल, कहा पुलिस की मौजूदगी में हमला, झारखंड में चल रही अपराधियों की समानांतर सरकार: भाजपा