Saraikela SDO Raid: गम्हरिया बाजार में लॉटरी ठिकाने पर एसडीओ ने की छापेमारी

सरायकेला: जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत गम्हरिया बाजार में चल रहे लॉटरी के ठिकानों पर सरायकेला एसडीओ पारुल सिंह ने सोमवार को छापेमारी की, एसडीओ ने यहां से लॉटरी धंधे में शामिल दो लोगों को भी गिरफ्तार किया है.

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार गम्हरिया बाजार के भीतर बीते कई दिनों से अवैध लॉटरी धंधे का संचालन किया जा रहा था, जिसकी जानकारी सिविल एसडीओ को प्राप्त हुई ,इसके बाद एसडीओ ने स्थानीय आदित्यपुर थाना प्रभारी नितिन कुमार सिंह के साथ दबिश देते हुए लॉटरी ठिकाने पर छापामारी कर धंधे में शामिल दो लोगों को गिरफ्तार किया, पुलिस ने उनके पास से एक स्कूटी समेत अन्य सामान भी बरामद किया है, सिविल एसडीओ पारुल सिंह ने बताया कि मामले की आगे पड़ताल की जा रही है जिसमें गिरफ्तार किए गए लोगों पर केस दर्ज करने की तैयारी की जा रही है।

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *