जमशेदपुर : चोरी के मामले में दो आरोपियों को भीड़ ने कर दी जमकर पिटाई, एक कि मौत दूसरा घायल

 

 

 

Jamshedpur : जमशेदपुर के सिदगोड़ा में चोरी के दो आरोपियों की जमकर पीटई कर दी. जिससे की इस घटना में एक कि मौत हो गई वंही दूसरा बुरी तरह से घायल हो गया है. 

इसे भी पढ़े:-

Saraikela Theft: मंदिर समेत दो दुकानों में चोरी घटना का पुलिस ने किया खुलासा, चुराए गए सामान के साथ अभियुक्त गिरफ्तार

घटना सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के जाहेर टोला के पास सोमवार तड़के चार बजे की है. जब भीड़ ने चोरी के दो आरोपियों की बुरी तरह से पिटाई कर दी. 

घटना की सूचना पाकर सिदगोड़ा पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल पहुंचाया. जंहा इलाज के दौरान अमन मुंडा की मौत हो गई. वंही घायल संजीत धान का इलाज चल रहा है. संजीत का दायां हाथ टूट गया है.

 

क्या है पूरी घटना – 

घायल संजीत ने बताया कि सुबह अमन ने उसे फोन किया और कहा कि सिलेंडर को बेचकर पैसे ले लेते हैं. दोनों सुबह चार बजे चोरी का सिलेंडर बेचने निकले थे. इतने में जाहेर टोला के पास 20 से 25 की संख्या में बस्ती वालों ने उन्हें घेर लिया और पिटाई शुरू कर दी. सभी लाठी डंडे से पिटाई कर रहे थे. पुलिस ने दोनों को बचाया और इलाज के लिया अस्पताल पहुंचाया.

 

सिटी डीएसपी कर रहे हैं पूछताछ-

इधर, सूचना मिलने के बाद डीएसपी सिटी सुधीर कुमार मौके पर पहुंचे और पूछताछ शुरू कर दी है.

http://Saraikela Theft: मंदिर समेत दो दुकानों में चोरी घटना का पुलिस ने किया खुलासा, चुराए गए सामान के साथ अभियुक्त गिरफ्तार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *