Adityapur Bjp litti party: ई. डब्लू.एस. मैदान में आयोजित लिट्टी पार्टी में भाजपा के दिग्गज जुटे, बुजुर्गों को मिला सम्मान

 

 

आदित्यपुर – 2 स्थित, ई. डब्लू.एस. फ्लैट मैदान में विगत दिनों सम्पन्न हुए भागवत कथा महायज्ञ सफलतापूर्वक संपन्न होने के उपलक्ष्य में भाजपा जिला मंत्री मनोज कुमार तिवारी द्वारा एक वरिष्ठ नागरिक सम्मान समारोह सह लिट्टी पार्टी सह का आयोजन किया गया।

 

यज्ञ को सफल बनाने में अपना बहुमूल्य योगदान देने वाले आदित्यपुर नगर निगम के निवर्तमान महापौर विनोद श्रीवास्तव जी समेत रोड न०10 के बुजुर्गों को शॉल ओढाकर सम्मानित किया गया।सम्मानित होने वाले बुजुर्गों में मुख्यरूप से तारकेश्वर तिवारी, राजेश्वर सिंह, प्रभुनाथ प्रसाद, बच्चा सिंह, कमेश्ववर सिंह, कुमार जी आदि शामिल थे।

मौके पर मुख्यरूप से भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सह पूर्व मंत्री बरकुंवर गागराई, पूर्व गृह सचिव जे बी तुबीद, अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष अशोक सारंगी, भाजपा सिंहभूम लोकसभा संयोजक गीता बालमुचू, जिला अध्यक्ष उदय सिंहदेव, निवर्तमान जिला अध्यक्ष विजय महतो, पूर्व भाजपा प्रत्याशी गणेश महाली, रमेश हंसदा, राकेश सिंह समेत क्षेत्र के अन्य गणमान्य उपस्थित हुए। कार्यक्रम को सफल बनाने में निरंजन मिश्रा, पंकज सिंह, स्वप्निल सिंह, दीपक सिंह, प्रकाश रंजन, राकेश त्रिपाठी, धनंजय कुमार, अजय मिश्रा आदि का अहम योगदान रहा।

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Adityapur: आदित्यपुर में मृतक हिमांशु के परिजनों से मिले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, नेता प्रतिपक्ष कानून-व्यवस्था पर उठाए गंभीर सवाल, कहा पुलिस की मौजूदगी में हमला, झारखंड में चल रही अपराधियों की समानांतर सरकार: भाजपा