नक्सलियों के 7 बंकर को पुलिस जवानों ने किया ध्वस्त, भारी मात्रा में सामग्रियां बरामद

चाईबासा :- पश्चिम सिंहभूम जिला पुलिस बल को फिर एक बार बड़ी सफलता मिली है. जिले के घोर नक्सल प्रभावित क्षेत्र टोन्टो थानान्तर्गत जिम्की इकीर वन ग्राम के आस-पास जंगल पहाड़ी क्षेत्र में नक्सलियों ने 07 (सात) पुराने नक्सली बंकर (Bunkers) बना रखा था. इन बंकरों में लगभग 60-70 लोगों की रूकने की व्यवस्था थी, जिसे सुरक्षा बलों ने पूरी तरह से ध्वस्त कर दिया. 

इसे भी पढ़े:-

चाईबासा जिला पुलिस और सीआरपीएफ को मिली बड़ी कामयाबी, तीन नक्सली गिरफ्तार, आईईडी बनाने का सामान बरामद

बता दें कि पश्चिम सिंहभूम जिले में प्रतिबंधित भाकपा माओवादी नक्सली संगठन के शीर्ष नेता मिसिर बेसरा, अनमोल, मोछु, चमन, कांडे, अजय महतो, सागेन अंगरिया, अश्विन अपने दस्ता सदस्यों के साथ कोल्हान क्षेत्र में विध्वंसक गतिविधि के लिए भ्रमणशील होने की सूचना पुलिस को मिली थी. जिसके बाद से चाईबासा पुलिस, कोबरा 209 BN, 203 BN, 205 BN, झारखण्ड जगुआर एवं सीआरपीएफ 60 BN, 197 BN, 157 BN, 174 BN, 193 BN, 134 BN, 26 BN, 190 BN, 11 BN की टीमों का एक संयुक्त अभियान दल गठित कर लगातार अभियान संचालित किया जा रहा है. 

इसी क्रम में 10 अक्टूबर 2023 से नक्सलियों के खिलाफ एक संयुक्त अभियान गोईलकेरा थानान्तर्गत ग्राम कुईड़ा, छोटा कुईड़ा, मारादिरी, मेरालगड़ा, हाथीबुरू, तिलायबेड़ा बोयपाईससांग, कटम्बा, बायहातु, बोरोय, लेमसाडीह के सीमावर्ती क्षेत्र एवं टोन्टो थानान्तर्गत ग्राम हुसिपी, राजाबासा, तुम्बाहाका, रेगड़ा, पाटातोरब, गोबुरू, लुईया के सीमावर्ती क्षेत्र में शुरू किया गया है. जिसके बाद कई बार जिला पुलिस बल को सफलताएं मिली हैं. कई बार नक्सलियों के साथ मुठभेड़ भी हुए हैं.

अभियान के दौरान आज टोन्टो थानान्तर्गत वनग्राम जिम्की इकीर के आस-पास जंगल पहाड़ी क्षेत्र में 07 (सात) पुराने नक्सली बंकर (Bunkers) में लगभग 60-70 लोगो की रूकने की व्यवस्था थी. जिसे सुरक्षा बलों के द्वारा ध्वस्त कर दिया गया है. साथ ही दोनों नक्सली कैंप से दैनिक उपयोग एवं अन्य सामग्री बरामद की गयी है. पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर ने बताया कि नक्सलियों के खिलाफ अभियान जारी है. 

बरामदगीः-

नक्सली काली वर्दी-2 सेट, नक्सली हरा वर्दी-1 सेट, पुल प्रेशर आईईडी मैकनिज्म-30 नग, नक्सली साहित्य-16 पुस्तक, मुंडारी पुस्तक-1, सिरिंज आईईडी मैकनिज्म-1, एमिनेशन पाउच -2 नग, खाकी जैकेट-1, ट्रैक सूट-1 सेट, पिद्म बैंग-2, पिहू, बैटरी-2, चार्जेबल बैटरी ड्यूरासेल-10 नग, पेंसिल बैटरी-7 नग, कमांड आईईडी स्विच-1, विद्युत तार-15 मी, रेडियो वायरलेस सेट चार्जर-1, मोबाइल चार्जर-2 नग, नक्सली बैनर लाल-76 नग, नक्सली लाल कपड़ा 50 मीटर, स्टील कंटेनर (1 किग्रा)-2 नग (आईईडी बनाने हेतु), स्टील कंटेनर (15 किलोग्राम)-1, स्टील बॉक्स-5 नग, लोहे की कील-5 किग्रा, फावड़ा-2 नग, आयरन रॉड कटर 2 नग, स्क्रू ड्राइवर-1, लेडीज बैग-1, पेंट-3 किग्रा, पेंट ब्रश 5, कम्बल-1, लेडीज शॉल-1, औषधी पुस्तक-1, जल संतुलन पाइप-25 मीटर, दस्ताना-1 35. प्लास्टिक बैग-18, ऊनी कपड़ा 1 सेट, जूते – 5 जोडी, चप्पल-1 जोड़ा, विभिन्न प्रकार के आवश्यक जीवनरक्षक दवाईयों अत्यधिक मात्रा में बरामद किया गया है.

http://चाईबासा जिला पुलिस और सीआरपीएफ को मिली बड़ी कामयाबी, तीन नक्सली गिरफ्तार, आईईडी बनाने का सामान बरामद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होली पर्व को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट

Saraikela News Peace Committee :होली पर्व को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट: शांति और सौहार्द बिगाड़ने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई,उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने शांति समिति की बैठक में सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की; 3 मार्च को रहेगा ‘ड्राई डे’

Adityapur Mayor welcomed:आदित्यपुर नगर निगम: ढाई वर्षों से लंबित योजनाओं की होगी उच्च स्तरीय जांच – मेयर संजय सरदार, ढाई साल से रुके विकास कार्यों को मिलेगी रफ्तार; भाजपा कार्यालय में नवनिर्वाचित मेयर का भव्य स्वागत