Saraikela Bjp Protest: बिगड़ते कानून व्यवस्था को लेकर भाजपा का झारखंड सरकार के विरुद्ध धरना प्रदर्शन

 

 

 

सरायकेला: राज्य में बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर भाजपा द्वारा सरायकेला प्रखंड कार्यालय परिसर में धरना प्रदर्शन किया गया। इस दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी को एक ज्ञापन सोंपा गया है। जिसमें राज्य में बढ़ते अपराध की ग्राफ तथा अराजकता को लेकर चिंता व्यक्त किया गया है।

इसे भी पढ़े:-

Adityapur Bjp leader mother dies:भाजपा नेता रंजीत को मातृ शोक अंतिम यात्रा में शमिल हुए लोग

 

 

भाजपा एसटी प्रकोष्ठ के प्रदेश कोषाध्यक्ष गणेश माहली ने कहा कि राज्य में कानून व्यवस्था दिन प्रतिदिन गिरती जा रही है ,आम लोगों का जीना मुश्किल हो गया है। राज्य सरकार के पिछले कार्यकाल में हेमंत सोरेन द्वारा जिस तरह से गरीबों को लूटा गया था उसे तर्ज पर वर्तमान मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन भी जनता को लूटने का काम कर रहे हैं। मनोज चौधरी ने कहा कि राज्य में गुंडागर्दी बढ़ती जा रही है ,चारों तरफ अराजकता का माहौल है। हत्या ,लूट, दुष्कर्म एवं अन्य मामलों की संख्या लगातार बढ़ रही है ।राजा सिंहदेव ने कहा कि राज्य सरकार केवल धन लूटने का काम कर रही है ।जनता के कार्यों के प्रति किसी प्रकार की दिलचस्पी नहीं है। मौके पर भाजपा के अन्य नेताओं ने अपनी बात रखी।

http://Adityapur Bjp leader mother dies:भाजपा नेता रंजीत को मातृ शोक अंतिम यात्रा में शमिल हुए लोग

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *