Ichagarh Bjp Meeting : पूर्व विधायक अरविंद सिंह उर्फ मलखान सिंह ने भाजपा प्रत्याशी संजय सेठ से की मंत्रणा, चुनावी जीत का खाका तैयार

Chandil : रांची लोकसभा क्षेत्र के ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी संजय सेठ की भारी मतों से जीत सुनिश्चित करने को लेकर बैठकों का सिलसिला जारी है. इस बीच चांडिल के बेबुर बगान भवन में पूर्व विधायक अरविंद सिंह उर्फ मलखान सिंह ने भाजपा प्रत्याशी संजय सेठ से मंत्रणा की. इस दौरान काफी संख्या में पूर्व विधायक के समर्थक भी मौजूद रहें. मौके पर आगामी लोकसभा में भाजपा प्रत्याशी संजय सेठ की भारी मतों से चुनावी जीत का सुनिश्चित करने को लेकर खाका तैयार किया गया.

ICHAGADH bjp core committee: पूर्व मुख्यमंत्री के मामा गांव में 40 दिन ट्रांसफार्मर रहा खराब ,प्रदेश की हालत दयनीय, इंडिया गठबंधन के प्रत्याशियों का हैं टोटा : संजय सेठ


बता दें कि पूर्व विधायक अरविंद सिंह के भाजपा में पुर्नवापसी के बाद से ही ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र में पार्टी में एक नये उत्साह का संचार हुआ है. इस बीच पूर्व विधायक अरविंद सिंह उर्फ मलखान सिंह पार्टी के कार्यक्रमों में अपने समर्थकों के साथ बढ़चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं. इससे उनके समर्थकों में जबरदस्त खुशी की लहर दिख रही है. इस मंत्रणा के दौरान सबों ने मिलकर आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी संजय सेठ को भारी से भारी मतों से विजयी बनाने का संकल्प लिया. इसके लिये एकजुट होकर योजनाबद्ध तरीके से काम करने पर जोर दिया गया. ताकि भाजपा प्रत्याशी की चुनावी जीत कारगर ढ़ंग से सुनिश्चित किया जा सके.

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मलखान सिंह

ये रहें मौजूद

इस मौके पर देव गोराई, सपन गुप्ता, राजेश सिंह, देवाशीष राय, चांडिल के मुखिया मनोहर सिंह सरदार, फकरूद्दीन अंसारी, साहु लाला, रहमत मिया समेत कई जाने-माने लोग मौजूद रहें.

इसे भी पढ़ें :- http://भाजपा विधानसभा स्तरीय कार्यालय का उद्घाटन करेंगे आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

वार्ड 17

Adityapur News Ward17 : वार्ड 17 में विकास की हुंकार: प्रत्याशी बिरेंद्र यादव के समर्थन में उतरे KMPM के पूर्व छात्र, घर-घर जाकर मांगा आशीर्वाद, 20 वर्षों की अनवरत जनसेवा और उपलब्धियों के दम पर मतदाताओं के बीच बनाई मजबूत पैठ