सिंहभूम से इंडिया प्रत्याशी जोबा माझी ने किया नामांकन, सीएम चंपई सोरेन कल्पना सोरेन सहित विधायकगण रहे मौजूद

Chaibasa :- लोकसभा चुनाव में सिंहभूम से इंडिया गठबंधन प्रत्याशी जोबा माझी ने कांग्रेस भवन चाईबासा से रोड शो निकाल कर कलेक्टोरेट पहुंची और नामांकन दाखिल किया. जहां जिला निर्वाचन अधिकारी सह उपायुक्त कुलदीप चौधरी के समक्ष जोबा माझी ने दो सेट में अपना नामांकन दाखिल किया है.

इसे भी पढ़ें :- जोबा माझी मंगलवार को करेंगी नामांकन, सीएम चम्पाई सोरेन, कल्पना और बसंत सोरेन रहेंगे मौजूद

इससे पूर्व जोबा माझी ने दिवंगत पति शहीद देवेंद्र माझी को श्रद्धांजलि अर्पित कर नामांकन के लिए चाईबासा पहुंची. जोबा माझी के नामांकन दाखिल करने के दौरान सूबे के मुख्यमंत्री चंपई सोरेन, मंत्री दीपक बिरुवा, कल्पना सोरेन, जेएमएम प्रदेश महासचिव सुब्रत भट्टाचार्या, विधायक निरल पूर्ती, विधायक सुखराम उरांव, महुआ माखी आदि मौजूद रहे. जोबा माझी ने अपने जीत का दावा किया.

नामांकन दाखिल करती जोबा मांझी

नामांकन से पहले जोबा मांझी ने अपने पति को श्रद्धांजलि देने के बाद सोशल मीडिया पर X पर लिखा कि ‘जन-जन के दिलों में बसने वाले जनप्रिय नेता मेरे दिवंगत पति वीर शहीद देवेन्द्र माझी जी के आशीर्वाद और आप सबों के अपार स्नेह एवं समर्थन के साथ आज नामांकन के लिए अपने आवास से चाईबासा के लिए प्रस्थान कर रही हूं. जोहार वीर शहीद देवेन्द्र माझी अमर रहें. झारखण्ड के शहीदों को नमन’.

इसे भी पढ़ें :- http://मोदी सरकार को आदिवासियों की जमीन लूटने नहीं देंगे : जोबा माझी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *