JNFF 7th Edition: सेंटर फॉर एक्सीलेंस में 22-23 अक्टूबर को सजेगा सिनेमा का मंच, विद्यार्थियों को मास्टर क्लास में निःशुल्क प्रवेश ​

Adityapur (आदित्यपुर) :  झारखंड में क्षेत्रीय सिनेमा को नई दिशा देने और उभरती प्रतिभाओं को सशक्त मंच प्रदान करने के उद्देश्य से ‘झारखंड राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव’ (JNFF) के सातवें संस्करण का आयोजन 22 से 26 अक्टूबर तक किया जा रहा है।

JNFF 2026: अक्टूबर में सजेगा झारखंड राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव का 7वां मंच, स्थानीय सिनेमा को मिलेगा बढ़ावा, बॉलीवुड और झॉलीवुड के दिग्गजों का होगा महासंगम

 

अस्मा इंडिया चैरिटेबल ट्रस्ट और मित्रा प्रोडक्शन के संयुक्त तत्वावधान में बिष्टुपुर स्थित टाटा सीएफई (CFE) ऑडिटोरियम में 22 और 23 अक्टूबर को भव्य फिल्म स्क्रीनिंग व विशेष मास्टर क्लास आयोजित होगी। इसमें शहर के कॉलेजों व विश्वविद्यालयों के विद्यार्थियों और युवाओं को निःशुल्क प्रवेश दिया जाएगा।

​आदित्यपुर स्थित कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में संस्थापक संजय उदय सत्पथी, राजू मित्रा और महोत्सव निदेशक डॉ. शालिनी प्रसाद ने बताया कि आयोजन का मुख्य लक्ष्य युवाओं को सिनेमा की तकनीकी बारीकियों से जोड़ना व रोजगार के अवसर तलाशना है।
​तय कार्यक्रम के अनुसार, 24-25 अक्टूबर को जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय और 26 अक्टूबर को श्रीनाथ विश्वविद्यालय में स्क्रीनिंग व मास्टर क्लास होगी। महोत्सव में कुल 90 फिल्में दिखाई जाएंगी, जिनमें नागपुरी, संथाली, छऊ, खोरठा और मुंडारी भाषाओं की कृतियां प्रमुख हैं। इसके अलावा एक्सएलआरआई सभागार में भव्य अवार्ड नाइट का आयोजन होगा, जिसमें बॉलीवुड और झॉलीवुड के कई दिग्गज कलाकार शिरकत करेंगे।
​इच्छुक प्रतिभागी अस्मा इंडिया कार्यालय या संबंधित विश्वविद्यालयों के हेल्प डेस्क से संपर्क कर सकते हैं।

​इस महोत्सव को सफल बनाने में मुख्य संरक्षक भरत सिंह, संरक्षक सुखदेव महतो, डॉ. जे. एन. दास, पूर्वी घोष, अरुण बाकरेवाल और एडवाइजरी मेंबर पवन अग्रहरि जुटे हैं। वहीं जेएनएफएफ टीम से नैंसी सिंह, शिवांगी सिंह, जॉय, कशिश जैन, नवीन प्रधान, राज प्रामाणिक और उदय साहू सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

http://Adityapur JNFF 2025: झारखंड राष्ट्रीय फ़िल्म महोत्सव का भव्य शुभारंभ,श्रीनाथ यूनिवर्सिटी में सिनेमा और संस्कृति का संगम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *