Saraikela people’s health deteriorated: गांव के शादी समारोह में शामिल दर्जनों लोगों की कैसे ?  बिगड़ी तबीयत, स्वास्थ्य विभाग कर रहा गांव में कैंप

सरायकेला: जिला के खरसावां थाना क्षेत्र अंतर्गत बरुडीह गांव में एक शादी समारोह में शामिल होने वाले दर्जनों लोगों की तबीयत शादी के भोज खाने के बाद बिगड़ गई है, जिनमें से अधिकांश लोगों को ज्यादा तबीयत खराब होने पर सरायकेला सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
ये भी पढ़े: Chaibasa: कोरोनारोधी टीका लेने के क्रम में दो छात्राओं की तबियत अचानक बिगड़ी, दोनों छात्राएं खतरे से बाहर
सदर अस्पताल में इलाज करा रहे मरीज़
बीते रात खरसावां के बुरुडीह गांव में एक शादी समारोह में शामिल हुए गांव के सैकड़ो लोग समेत परिजन खाना खाने के बाद बीमार पड़ गए, आशंका जाहिर की जा रही है कि फूड पॉइजनिंग के चलते सभी की तबीयत बिगड़ी है, भोज खाने के महज़ कुछ ही घंटे बाद लोगों की तबीयत अचानक बिगड़ना शुरू हो गई, जिसमें उल्टी दस्त के मरीज शामिल थे। कुछ लोगों को देर रात सरायकेला सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया ,जबकि गुरुवार सुबह तकरीबन 36 लोगों को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा. है इसके अलावा बुरुडीह गांव में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कैंप करते हुए भोज खाने के बाद तबीयत बिगड़ने वाले लोगों का इलाज शुरू किया है ,जबकि कुछ अन्य अपने स्तर से गांव में घर पर रहकर इलाज करवा रहे हैं।
56 लोगों का गांव में हो रहा इलाज
बुरूडीह के गांव में शादी समारोह में भोज खाने के बाद तबीयत बिगड़ने से बीते देर रात से अब तक 56 लोगों का इलाज स्वास्थ्य विभाग द्वारा किया जा रहा है ,इनमें अधिकांश लोग गांव के हैं। जबकि कुछ शादी समारोह में शामिल होने आए रिश्तेदार भी हैं, सदर अस्पताल पहुंचे लोगों ने बताया कि आमतौर पर शादी ब्याह में बनने वाला खाना इन्होंने खाया, जिसके बाद तबियत बिगड़ गई है, इधर स्वास्थ्य विभाग द्वारा तबीयत बिगड़ने पर सभी लोगों का बेहतर इलाज किया जा रहा है।

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रवीण सेवा संस्थान

Adityapur: प्रवीण सेवा संस्थान के 6 वे रक्तदान शिविर में 1078 यूनिट रक्त संग्रह, रक्तदाताओ का डिप्टी मेयर अंकुर सिंह ने जताया आभार, हौसला बढ़ाने पहुंचे प्रो. कालीपद सोरेन, कहा— ‘रक्तदान ही मानवता की सबसे बड़ी सेवा’

फ्रेंडशिप डे पर जमशेदपुर में उमड़ा जनसैलाब

Adityapur: फ्रेंडशिप डे पर स्व. प्रवीण सिंह की याद में आयोजित 6ठे रक्तदान शिविर में उमड़ा जनसैलाब, 1000 यूनिट रक्त संग्रह के लक्ष्य के साथ हुआ आयोजन, पूर्व राज्यपाल रघुवर दास, अर्जुन मुंडा, बन्ना गुप्ता व सरयू राय समेत कई दिग्गजों ने की शिरकत