Saraikela bar association election: बार एसोशिएसन चुनाव में प्रभात महतो का दोबारा कब्जा, देखे नतीजे

Saraikela:सरायकेला बार एसोशिएसन चुनाव में अध्यक्ष पद पर प्रभात कुमार महतो दोबारा कब्जा जमाए जबकि महासचिव पद पर देवाशीष ज्योतिषी ने अपनी जीत के सिलसिला को बरकरार रखा ।
ये भी पढ़ें: मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने एक बार फिर किया दावा, 14 लोकसभा सीट पर होगा चुनाव
बार एसोसिएशन की नव निर्वाचित कमेटी
सरायकेला बार एसोशिएसन चुनाव का मतगणना देर शाम जारी हो गया।अध्यक्ष पद पर प्रत्याशी निवर्त्तमान अध्यक्ष सह प्रत्याशी प्रभात कुमार महतो ने अपने निकटतम प्रतिॉद्वंदी सुबोध चंद्र हाजरा को 32 हरा कर लगातार दुसरी बार अध्यक्ष बने।अध्यक्ष प्रभात कुमार को 105 वोट मिले जबकि सुबोध हाजरा को 73 वोट मिले,वहीं उपाध्यक्ष पद पर केदार अग्रवाल ने अपने निकटतम प्रतिद्धंदी ओम प्रकाश को छह वोट से हरा कर विजयी हुए।सचिव पद पर देवाशीष ज्योतिषी ने हैट्रिक लगाते हुए पद बरकार रखा है और अपने निकटतम प्रतिद्धंदि अरूण कुमार सिंह को 48 वोट से हरा दिया है।
 मंगलवार को सुबह 7:30 सात बजे से मतदान शुरू हुआ जो साढे 12:30 बजे तक चला। चुनाव पदाधिकारी के रूप में अजीत कुमार दास, सहायक चुनाव पदाधिकारी प्रणव सिंहदेव व डीडी मिश्रा उपस्थित रहे। चुनाव में स्टेट बार काउंसिल के उपाध्यक्ष राजेश कुमार शुक्ला व सदस्य अनिल कुमार महतो उपस्थति सामिल हुए।सहायक चुनाव पदाधिकारी प्रणव कुमार सिंहदेव ने बताया कि मतदान संपन्न होने के पश्चात निर्धारित समय के अनुसार दो बजे से मगणना शुरू हुआ. चुनाव में 205 मतदाताओं में 181 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मुख्य चुनाव पदाधिकारी अजीत कुमार दास ने बताया कि संयुक्त सचिव प्रशासनिक में जलेश कवि ने अपने निकटमत प्रतिद्धंदी भीम सिंह कुदादा को 14 वोट से हराया है। संयुक्त सचिव लाईब्रेरी में तपन मालाकार ने अपने निकटम प्रतिद्धंदि देवरंजन ज्योतिषी को छह वोट से हरा कर विजयी हुए हैं। कोषाध्यक्ष पद पर लखिंद्र नायक ने अपने निकटतम प्रतिद्धंदि नायकी हेंब्रम को 12 वोट से हरा कर विजयी हुए हैं।सह कोषाध्यक्ष पद पर दुर्गाचरण जोंको ने अपने प्रकाश ज्योतिषी को 14 वोट से हरा कर विजयी हुए हैं।
एक नजर आंकड़ों पर:-
अध्यक्ष:
प्रभात कुमार महतो- 105 (विजेता)
 सुबोध चन्द्र हाजरा:73
उपाध्यक्ष: –
 केदार नाथ अग्रवाल:92 (विजेता)
ओमप्रकाश:86
महासचिव:-
देवाशीष ज्योतिषी:90 (विजेता)
 अरुण कुमार सिंह:42
,निर्मल आचार्य:14
  राजकुमार साहू:33
संयुक्त सचिव लाइब्रेरी:
तपन कुमार मालाकार:92 (विजेता)
 देवरंजन ज्योतिषी:86
संयुक्त सचिव प्रशासनिक:
जलेश कवि:86 (विजेता)
भीम सिंह कुदादा:72
अंबिका चरण पाणी:23
कोषाध्यक्ष: लखिन्दर लायक :77(विजेता)
अभिषेक कुमार:38
नायकी हेम्ब्रम:65
सहायक कोषाध्यक्ष: दुर्गा चरण जोंको:95 (विजेता)
  प्रकाश ज्योतिषी:81
कार्यकारिणी सदस्य:
लोकनाथ केसरी:142
प्रदीपतेन्दु रथ:126
रजत पट्टनायक:126
सुकमती हेस्सा:123
सरोज महाराणा:107

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

वार्ड 17

Adityapur News Ward17: आदित्यपुर नगर निगम: वार्ड 17 में बिरेंद्र यादव ने झोंकी ताकत, सहपाठियों और मातृशक्ति ने संभाला मोर्चा ​‘साइकिल पंप’ संग घर-घर दस्तक; कचरा, नाली और पानी की समस्या के समाधान का दिया ठोस रोडमैप