Ranchi Loksabha Chunav: रांची के लोकप्रिय प्रत्याशी संजय सेठ की होगी भारी मतों से जीत : अरविंद सिंह उर्फ मलखान सिंह

रांची लोकसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी संजय सेठ पूरे झारखंड मे रिकार्ड मतों से जितेंगे. रांची लोकसभा क्षेत्र की चहूंमुखी विकास में उनका बेहतर योगदान रहा है. यह बातें ईचागढ़ विधानसभा के पूर्व विधायक अरविंद सिंह उर्फ मलखान सिंह ने कही. उन्होंने कहा कि जनता सब कुछ समझ रही है. अपने लोकसभा क्षेत्र में जिस तरीके से विकास की गंगा बहाई है वह कदापि भूला नहीं जा सकता है. संजय सेठ जनता की छोटी-बड़ी सभी तरह की समस्या में शरीक होते हैं. जनता के बीच उनकी बढ़ती हुई लोकप्रियता से ही लग रहा है कि संजय सेठ चुनाव में भारी मतों से जितेंगे. 
ये भी पढ़ें: Ichagarh Bjp Meeting : पूर्व विधायक अरविंद सिंह उर्फ मलखान सिंह ने भाजपा प्रत्याशी संजय सेठ से की मंत्रणा, चुनावी जीत का खाका तैयार

लोगों से जिताने का कर रहे आह्वान
ईचागढ़ विधानसभा के पूर्व विधायक अरविंद सिंह उर्फ मलखान सिंह लगातार रांची लोकसभा क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान चलाकर लोगों से भाजपा प्रत्याशी संजय सेठ को जिताने का आह्वान कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि संजय सेठ की जीत के बाद एक बार फिर से रांची लोकसभा क्षेत्र में विकास की गंगा बहने लगेगी. उन्होंने जनता से आह्वान किया है कि 25 मई को चुनाव के दिन भारी संख्या में बूथ पर जाकर कमल छाप पर बटन दबाकर अपने लोकप्रिय प्रत्याशी संजय सेठ को रिकॉर्ड मतों से जिताएं.

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

: गौ माता को 'राष्ट्रमाता' घोषित करने की मांग

Adityapur: गौ माता को ‘राष्ट्रमाता’ घोषित करने की मांग: सरायकेला में 4 लाख से अधिक लोगों ने किया हस्ताक्षर अभियान का समर्थन, 27 जुलाई को राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल और मुख्यमंत्री के नाम सौंपा जाएगा ज्ञापन