Chandil Murder: बेटा गया था मेला, घर वापस लौटा तो मां की हो चुकी थी हत्या

Saraikela : चांडिल थाना क्षेत्र के रसुनिया गांव में 65 वर्षीय वृद्ध महिला लूसी मांझियाइन की धारदार हथियार से मार कर उसकी हत्या कर दी गई है।

इसे भी पढ़ें : Chandil Murder Aresting: अवैध संबंध में युवक ने की थी विवाहिता की हत्या, प्रेमी युवक गिरफ्तार

चांडिल थाना

घटना मंगलवार की देर रात की बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक वृद्ध महिला का बेटा रात्रि में पास के गांव में मेला देखने गया हुआ था। जबकि वृद्ध महिला एवं उसकी बेटी घर में ही थी। रात करीब 11 बजे वृद्ध महिला का बेटा जब घर वापस लौटा तो देखा की उसकी मां मरी पड़ी हुई है तथा उसके शरीर पर गहरे जख्म के निशान है। वहीं, उसकी बहन घर से गायब है। घटना की सूचना मिलने के बाद थाना प्रभारी वरुण यादव मध्यरात्रि को घटनास्थल पहुंचे अगला तथा मामले की छानबीन की एवं शव को पोस्टमार्टम के लिए सरायकेला सदर अस्पताल भेज दिया।

 

थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है मृतक के बेटे ने पुलिस को जो जानकारी दी है उसी संदेह के आधार पर मृतका की बेटी की गिरफ्तारी करने पुलिस उसके ससुराल चांडिल के चैनपुर के लिए निकल गई है।

इसे भी पढ़ें : http://Gamharia TATA STEEL Double Murder: टाटा स्टील स्क्रैप डंपिंग यार्ड में गोली मारकर हत्या करने का आरोपी सिक्योरिटी गार्ड गिरफ्तार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *