Adityapur heat wave summer: आसमान से बरस रहा आग, लू लगने से एक और वृद्ध की मौत

सरायकेला: जिले में भीषण गर्मी का सितम जारी है. आसमान से आग बरसाने के चलते जनजीवन प्रभावित हो रहा है, इस बीच लू की चपेट में आकर एक वृद्ध व्यक्ति ने दम तोड़ दिया हैं, वृद्ध व्यक्ति का शव आदित्यपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत जयप्रकाश उद्यान में पड़ा हुआ मिला हैं।
ये भी पढ़े: झारखंड के सभी जिलों में पारा 40 के हुआ पार, लू का ऑरेंज अलर्ट, और 3 दिन नहीं मिलेगी राहत
जयप्रकाश उद्यान में पड़ा वृद्ध का शव
मृत वृद्ध व्यक्ति की उम्र तकरीबन 65 वर्ष होगी, जिसकी पहचान नहीं हो सकी है। जयप्रकाश उद्यान पेड़ किनारे वृद्ध को गिरे हुए अवस्था में कुछ राहगीरों ने देखा, जिसे पानी पिलाने का प्रयास किया गया। लेकिन वृद्ध व्यक्ति अचेत अवस्था में पड़ा रहा, जिससे जाहिर हुआ की वृद्ध व्यक्ति की मौत हो चुकी है। स्थानीय लोगों ने आदित्यपुर थाने को सूचित किया है ,इधर पुलिस सूचना प्राप्त होने पर शव को कब्जे में लेने की प्रक्रिया में जुट गई है। बताया जाता है की वृद्ध व्यक्ति आदित्यपुर जयप्रकाश उद्यान के आस-पास ही बसेरा बनकर रहता था.गौरतलब है कि कल बुधवार शाम आदित्यपुर बिजली ऑफिस के पास भी एक वृद्ध महिला की लू लगने से मौत हो गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

वार्ड 17

Adityapur News Ward17 : वार्ड 17 में विकास की हुंकार: प्रत्याशी बिरेंद्र यादव के समर्थन में उतरे KMPM के पूर्व छात्र, घर-घर जाकर मांगा आशीर्वाद, 20 वर्षों की अनवरत जनसेवा और उपलब्धियों के दम पर मतदाताओं के बीच बनाई मजबूत पैठ