Gamharia surrender murder accused: लालू प्रधान  हत्याकांड के दोनों  आरोपियों ने किया सरेंडर

Saraikela:गम्हरिया थाना अंतर्गत झारगोविंदपुर गांव में बीते 18 मई की रात स्थानीय लालू प्रधान  हत्याकांड के दोनों मुख्य आरोपी शशि प्रधान व अरविंद प्रधान ने गुरूवार को सरायकेला कोर्ट में सरेंडर कर दिया हैं . 
ये भी पढ़ें: Saraikela -Gamharia Murder: जमीन विवाद में तेज धार हथियार से काटकर व्यक्ति की हत्या 
मृतक लालू प्रधान की फाइल तस्वीर
मामले के संबंध में जानकारी देते हुए गम्हरिया थाना प्रभारी राजू ने बताया कि घटना के बाद से ही दोनों आरोपी फरार हो गये थे. पुलिस के दबाव की वजह से दोनो आरोपियों ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया, जिन्हें तीन दिन बाद गम्हरिया पुलिस द्वारा रिमांड पर लेकर पूछताछ किया जायेगा. गौरतलब है कि दोनो आरोपियों शशि प्रधान व अरविंद प्रधान ने लालू प्रधान धारदार हथियार से वार कर हत्या कर दी थी. जिसके बाद वे फरार हो गये थे. दोनो आरेपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर ग्रामीणों ने थाना में प्रदर्शन कर सड़क जाम करने की चेतावनी दी गयी थी. चेतावनी के बाद लगातार पुलिस के दबाव में आरोपियों ने गुरूवार को कोर्ट में सरेंडर कर दिया हैं।
परिजनों के सामने आरोपियों ने काट कर की थी हत्या
लालू प्रधान  हत्याकांड के दोनों मुख्य आरोपी शशि प्रधान व अरविंद प्रधान ने  जमीन विवाद के चलते हत्याकांड को अंजाम दिया था दोनों आरोपियों ने परिजनों के सामने ही धारदार हथियार से हमला कर हत्या को अंजाम दिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Adityapur Clean 2026: आदित्यपुर नगर निगम की डिजिटल पहल: अब एक ‘स्कैन’ से दूर होंगी जनसमस्याएं ​स्वच्छता सर्वेक्षण जन सहभागिता कार्यक्रम में ‘क्लीन आदित्यपुर’ का संकल्प, मेयर , डिप्टी मेयर और प्रशासक ने लॉन्च किया क्यूआर कोड सिस्टम