Adityapur Jharkhand Chief Minister Maiya Samman Yojana- मुख्यमंत्री मंइयां सम्मान योजना की शुरुआत, लाभुकों उमड़ी भीड़, हर परिवार बने आर्थिक संपन्न सरकार का प्रयास:पुरेंद्र

Adityapur: झारखंड सरकार की मुख्यमंत्री मंइयां सम्मान योजना के लाभुकों का आवेदन कैंप लगाकर पूरे जिले में प्राप्त किया जा रहा है ।ग्रामीण क्षेत्रों में जहां पंचायत में कैंप लगाया गया है वही नगर निकाय क्षेत्र में भी कैंप लगाकर महिलाओं से आवेदन प्राप्त कर झारखंड सरकार के वेबसाइट पर अपलोडिंग कार्य प्रारंभ हुआ है।

ये भी पढ़े:-Saraikela CM gift of plans: मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने सरायकेला वासियों को दी 334 करोड़ की योजनाओं की सौगात, कहा आदिवासी महिलाएं हड़िया बेचना छोड़ें, सरकार स्वरोजगार के लिए देगी 50 हज़ार

आदित्यपुर कैंप में सीओ व पुरेंद्र नारायण सिंह
सर्वर डाउन रहने के कारण आवेदन अपलोडिंग में परेशानी हो रही है ।जिले में 10 अगस्त तक आवेदनों को अपलोड किया जाएगा, हालांकि इसके बाद भी प्रज्ञा केंद्र में शुल्क के साथ आवेदन अपलोड किए जाएंगे। शनिवार को आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र के विभिन्न वार्डों के लिए चिह्नित स्थानों पर कैंप लगाया गया। इस मौके पर गम्हरिया अंचल अधिकारी कमल किशोर एवं आदित्यपुर नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेंद्र नारायण सिंह ने संयुक्त रूप से बंतानगर स्थित मध्य विद्यालय में कैंप का विधिवत उद्घाटन किया। इस मौके पर अंचलाधिकारी कमल किशोर ने लाभुक महिलाओं को योजना के संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए आवेदन की प्रक्रिया समझाया इन्होंने महिलाओं से अपील किया कि वह बड़ी संख्या में आवेदन कर झारखंड सरकार के इस योजना का लाभ उठाए।
कैंप में महिला लाभूको की उमड़ी भीड़

हर परिवार को आर्थिक सक्षम बनाना सरकार का प्रयास: पुरेंद्र

इस मौके पर पुरेंद्र नारायण सिंह ने कहा कि झारखंड सरकार की यह महत्वाकांक्षी योजना है। इससे महिलाएं तथा उनके परिवारजन काफी उत्साहित हैं। उन्होंने कहा कि 21 से 49 वर्ष के महिलाओं को झारखंड सरकार द्वारा सालाना 12 हजार रुपए दे रही है। महिलाओं को सम्मान देने के लिए इस तरह की योजनाएं लाने के लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन के प्रति आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि खासकर पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन का यह कॉन्सेप्ट था कि हर परिवार को आर्थिक रूप से सक्षम बनाया जा सके। इस मौके पर आंगनबाड़ी केंद्र की सेविका एवं सहायिकाएं भी मौजूद थी।

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *