Adityapur Arjun Munda expressed condolences: शोकाकुल आरएसएस नेता विनोद तिवारी,विमान हादसे में मृत ट्रेनी पायलट के घर पहुंचे अर्जुन मुंडा, कहा देश ने दो नौजवानों को है खोया

Adityapur: आदित्यपुर में आरएसएस नेता विनोद तिवारी के पुत्र के सड़क दुर्घटना में मौत व चांडिल डैम में विमान हादसे में मारे गए ट्रेनी पायलट शुभोदीप दत्ता के शोकाकुल परिजनों से पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा मिलने पहुंचे। जहां परिजनों से मिलकर केंद्रीय मंत्री समेत भाजपा नेताओं ने शोक जाहिर किया।

विहिप नेता विनोद तिवारी,विमान हादसे में मृत ट्रेनी पायलट के घर पहुंचे अर्जुन मुंडा

ये भी पढें: Adityapur Youth dies in road accident: सड़क हादसे में आरएसएस लीडर के बेटे की मौत, रक्षाबंधन में घर आया था युवक, मृतक समेत चार युवक कार में सवार होकर निकले थे हाईवे

रांची में भाजपा द्वारा आयोजित जन आक्रोश रैली में शामिल होकर पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा आदित्यपुर पहुंचे ।जहां सर्वप्रथम आदित्यपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के पास निवास करने वाले बीमार चल रहे भाजपा के पुराने कार्यकर्ता रामजीत मार्डी के आवास पहुंच कर श्री मुंडा ने उनका हाल-चाल जाना और हर संभव सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया। इसके बाद अर्जुन मुंडा आदित्यपुर दो रोड नंबर 10 निवासी आरएसएस नेता विनोद तिवारी के आवास पहुंचे। जहां बीते दिनों सड़क दुर्घटना में मारे गए उनके पुत्र आयुषशा के असामयिक निधन पर शोक प्रकट किया। विनोद तिवारी के आवास पर अर्जुन मुंडा काफी देर तक रुके और दुर्घटना से संबंधित जानकारी प्राप्त की। जिसके बाद अर्जुन मुंडा और भाजपा नेता इच्छापुर निवासी ट्रेनी पायलट शुभोदीप दत्ता के परिजनों से मिलने उनके आवास पहुंचे। जहां दिवंगत ट्रेनी पायलट के पिता प्रदीप दत्ता और परिजनों से मिलकर दुख की घड़ी में संवेदना जताया। इस मौके पर पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मंडल ने कहा कि आदित्यपुर के दो नौजवानों की असामयिक मृत्यु क्षेत्र और देश के लिए अपूरणी क्षति है। इन्होंने कहा कि दोनों नवयुवक भविष्य के प्रणेता थे। लेकिन नियति को कुछ और मंजूर था। इस मौके पर पूर्व केंद्रीय मंत्री के साथ जिला अध्यक्ष उदय प्रताप सिंह देव, आदित्यपुर नगर निगम के निवर्तमान डिप्टी मेयर अमित सिंह, शैलेंद्र सिंह, ट्रिपल आईटी के पूर्व निदेशक अरविंद चौबे, राकेश सिंह ,कृष्ण मुरारी झा, छवि महतो, ललन शुक्ला, निरंजन मिश्रा, रणधीर गुप्ता, सावन गुप्ता ,पंकज सिंह ,भोगेन्द्र झा समेत अन्य भाजपा नेता मौजूद थे।

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

: गौ माता को 'राष्ट्रमाता' घोषित करने की मांग

Adityapur: गौ माता को ‘राष्ट्रमाता’ घोषित करने की मांग: सरायकेला में 4 लाख से अधिक लोगों ने किया हस्ताक्षर अभियान का समर्थन, 27 जुलाई को राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल और मुख्यमंत्री के नाम सौंपा जाएगा ज्ञापन