IED Blast in Saranda : नक्सलियों ने पुलिस जवानों नुकसान पहुंचाने को लगाए थे आईईडी, ग्रामीण आया चपेट में, हुई मौत

Chaibasa (चाईबासा) : पश्चिमी सिंहभूम जिला स्थित नक्सलियों का बसेरा रहा सारंडा के जराइकेला थाना क्षेत्र अंतर्गत नक्सलियों के द्वारा पूर्व में लगाये गए आइईडी ब्लास्ट हो गया है. इस आईईडी ब्लास्ट में एक ग्रामीण की मौत हो गई है. जिसकी पहचान सुनील सुरिन उम्र 41 वर्ष बतायी जा रही है. घटना गुरुवार की बताई जा रही है. इसकी पुष्टि पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर ने की है.

इसे भी पढ़ें : नक्सलियों के खिलाफ सर्च ऑपरेशन में IED ब्लास्ट, 3 जवान घायल

बता दें कि नक्सलियों के द्वारा पूर्व के दिनों में पुलिस जवानों को नुकसान के लिए आईईडी विस्फोटक लगाया था. लेकिन एक ग्रामीण इसकी चपेट में आ गया और उसकी समय पर इलाज नही मिल पाने के कारण उसकी मौत हो गई.

जानकारी के अनुसार मृतक सुनील सुरीन अपने साथियों के साथ बीते गुरुवार की शाम सारंडा के समता और बालिबा जाने वाले बीच रास्ते के जंगल में सियाली पत्ता तोड़ने एवं मवेशियों को चराने गया हुआ था. इस दौरान नक्सलियों के द्वारा पुलिस को नुकसान पहुंचाने के लिए लगाया गया आइईडी की चपेट में आ गया और आईडी ब्लास्ट हो गया. आईईडी ब्लास्ट से सुनील की स्थिति काफी गंभीर हो गई, जंगल मे उसके साथ गए उसके साथियो ने उसे देर शाम को उसके घर पहुंचा दिया. परिजन उसे ईलाज के लिए अस्पताल ले जाने के बजाए घर में ही रखा. और इसकी जानकारी पुलिस को भी नही दी. जिस कारण उसकी गुरुवार की देर शाम को ही उसकी मौत हो गई.

शुक्रवार को पुलिस को इसकी जानकारी मिली जिसके बाद पुलिस नावाडीह स्थित उसके घर पहुंची, पूछताछ किया और उसके शव को बरामद कर अग्रेतर कार्रवाई कर रही है.

इसे भी पढ़ें : http://सारंडा में नक्सलियों ने की आईडी ब्लास्ट, एक कोबरा का जवान घायल, भेजा गया रांची

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *