Adityapur MIG KALI PUJA: हमें अपने ही घरों में शरणार्थी बनाने वालों को इस दीपावली अंधेरे की तरह कर देना है दूर:अर्जुन मुंडा

Adityapur: प्रकाश का पर्व दीपावली अंधेरे से उजाले की ओर ले जाता है. हमारे जीवन में भी उजाला हो .इसे लेकर इस बार प्रयत्न करना होगा. हमें अंधेरे की ओर धकेलने वालों, अपने ही घरों में शरणार्थी बनने वालों को अंधेरी की तरह दूर कर देना है। यह बातें पूर्व केंद्रीय मंत्री सह झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने सरायकेला जिले के आदित्यपुर में कहीं।

पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा बुधवार देर शाम आदित्यपुर एमआईजी कॉलोनी स्थित श्री सार्वजनिक काली पूजा पंडाल उद्घाटन समारोह में शिरकत करने पहुंचे थे। उनके साथ सम्मानित अतिथि के रूप में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा प्रत्याशी चंपाई सोरेन भी मौजूद रहे। अर्जुन मुंडा ने फीता काटकर पंडाल का उद्घाटन किया। इस मौके पर लोगों को संबोधित करते हुए अर्जुन मुंडा ने विपक्ष पर भी प्रहार किया। इन्होंने कहा कि जो झारखंड के भविष्य को अंधेरे में धकेलना चाहता है उसे हमें अपने आप से दूर कर देना है। श्री मुंडा ने मंच से मां काली से वरदान मांगा की चंपाई सोरेन को जनता का आशीर्वाद प्राप्त हो। इससे पूर्व उद्घाटन समारोह में शिरकत करने पहुंचे पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, पूर्व मुख्यमंत्री भाजपा प्रत्याशी चंपई सोरेन का एमआईजी काली पूजा के अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह ने स्वागत किया।

आमिर से लेकर गरीब सबों के घरों में जगमगाते हैं रोशनी के दिए: चंपाई

उद्घाटन समारोह को मंच से संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री भाजपा प्रत्याशी चंपाई सोरेन ने कहा कि दीपावली अन्य त्योहारों से अलग त्यौहार है। दीपावली ,काली पूजा ,देशवंदना ,भाई दूज और छठ ऐसे पर्व त्योहार हैं जो लगातार एक के बाद एक आते हैं। जिसमें सभी जाति -भाषा के लोग अपने-अपने तरीके से इन पर्व को मानते हैं. चंपाई ने कहा कि दीपावली एक ऐसा पर्व है जहां अमीर से लेकर गरीब सभी के घर जगमग होते हैं। चंपाई ने कहा कि मां काली महाशक्ति है जिनके प्रताप से हमारा जीवन चलता हैम इस दौरान उद्घाटन समारोह में अतिथि के रूप में टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष संजीव चौधरी, कांग्रेस प्रदेश महासचिव अजय सिंह, भाजपा प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले, भाजपा नेता राजेश शुक्ला, पत्रकार ब्रजभूषण सिंह, काली शर्मा, उपेंद्र शर्मा, अजय श्रीवास्तव, सरयू पासवान आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

वार्ड 17

Adityapur News Ward17 : वार्ड 17 में विकास की हुंकार: प्रत्याशी बिरेंद्र यादव के समर्थन में उतरे KMPM के पूर्व छात्र, घर-घर जाकर मांगा आशीर्वाद, 20 वर्षों की अनवरत जनसेवा और उपलब्धियों के दम पर मतदाताओं के बीच बनाई मजबूत पैठ