Saraikela Jmm Leader Ganesh Mahali-Supporter Ranchi Went:झामुमो नेता गणेश महाली समर्थकों के साथ हेमंत सरकार 2.0 शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने रांची रवाना

Saraikela: झारखंड में प्रचंड बहुमत से दोबारा मुख्यमंत्री की कुर्सी संभालने हेमंत सोरेन के शपथ ग्रहण समारोह में सरायकेला विधानसभा क्षेत्र के झामुमो नेता सह प्रत्याशी गणेश महाली गुरुवार सुबह अपने भारी समर्थकों के साथ रांची रवाना हुए।

झारखंड मुक्ति मोर्चा जिला अध्यक्ष डॉ शुभेंदु महतो व झामुमो नेता गणेश महाली के नेतृत्व में सरायकेला ,खरसावां व ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र से हजारों की संख्या में पार्टी कार्यकर्ता, पदाधिकारी व समर्थक गुरुवार को रांची मोराबादी मैदान में आयोजित भव्य शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने रवाना हुए। झामुमों जिला कमेटी द्वारा समर्थको एवं कार्यकर्ताओं को रांची ले जाने के लिए विभिन्न स्थानों पर चार पहिया वाहन समेत बसों की व्यवस्था की गई है। इस मौके पर गणेश महाली ने कहा कि बहुमत से आई हेमंत सोरेन सरकार दोबारा राज्य के चौमुखी विकास को लेकर बेहतर प्रयास करेगी। इन्होंने दावा किया है कि राज्य 5 सालों में विकास के पद पर अग्रसर रहेगा।

सरायकेला नगर पंचायत

Seraikela Municipal Election Results: सरायकेला नगर पंचायत: झामुमो समर्थित मनोज चौधरी ने लहराया जीत का परचम, राजघराने के आदित्य सिंह देव को दी मात, दो राउंड की गिनती में तय हुआ फैसला; जीत के बाद बोले चौधरी- “जनता की सेवा और शिक्षा का विकास ही मेरा लक्ष्य”